'जंग के बीच यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं रूसी सैनिक', यूक्रेन के विदेश मंत्री का दावा

'जंग के बीच यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं रूसी सैनिक', यूक्रेन के विदेश मंत्री का दावा

लंदन, 05 मार्च: रूस और यूक्रेन की बीच चल रहे संघर्षों के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सैनिकों पर गंभीर आरोप लगाया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार (04 मार्च) को रूसी सैनिकों पर महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मास्को की आक्रामकता को दंडित करने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के गठन के आह्वान का समर्थन किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने लंदन के चैथम हाउस थिंक-टैंक में एक ब्रीफिंग में कहा, "दुर्भाग्य से, हमारे पास ऐसे कई मामले हैं, जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के शहरों में महिलाओं के साथ बलात्कार किया है।"

यूक्रेन ने नहीं दिए कोई सबूत

यूक्रेन ने नहीं दिए कोई सबूत

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सैनिकों पर रेप का गंभीर आरोप तो लगाया है कि लेकिन रूसी सैनिकों द्वारा रेप के मामलों का उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक वह यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के इस दावों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। हालांकि रूस ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

'शहरों में महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं...'

'शहरों में महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं...'

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने लंदन के चैथम हाउस में एक कार्यक्रम रूसी सैनिकों पर आरोप लगाते हुए कहा, ''जब आपके शहरों पर बम गिराए जाते हैं, सैनिक कब्जे वाले शबरों में महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाते हैं, हमें अफसोस है लेकिन हमारे पास ऐसे बहुत सारे मामले आए हैं, जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में महिलाओं का बलात्कार किया है।''

दिमित्रो कुलेबा बोले- ये हमारे लिए मुश्किल हो जाता है

दिमित्रो कुलेबा बोले- ये हमारे लिए मुश्किल हो जाता है

दिमित्रो कुलेबा ने आगे कहा, ''ऐसे में हम अंतरराष्ट्रीय कानून की जरूरत के बारे में कैसे बोल सकते हैं। ये हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी मैं एक बात कहना चाहूंगा कि यह सभ्यता ही एकमात्र ऐसी चीज है, जो हमारे पास है, जो ये उम्मीद देती है कि इस जंग को शुरू करने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।''

'हम उस दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमसे ज्यादा ताकतवर है'

'हम उस दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमसे ज्यादा ताकतवर है'

दिमित्रो कुलेबा ने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन और एक विशेष न्यायाधिकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा अपील का समर्थन किया है। कुलेबा ने कहा, जैसा कि यूक्रेन में नागरिक हताहत होते हैं। हम उस दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमसे ज्यादा ताकतवर है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून हमारे पक्ष में है, और उम्मीद है ... यह हमें जीतने में मदद करने के लिए अपना योगदान देगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+