यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर हमला करने की कोशिश, यूक्रेन फोर्स ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने दावा किया है, कि उसने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर हमले की साजिश रचने में रूस की मदद करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
एसबीयू ने सोमवार को कहा, कि गिरफ्तार की गई महिला, दक्षिणी यूक्रेन में मायकोलाइव की यात्रा से पहले ज़ेलेंस्की के यात्रा कार्यक्रम का पता लगाने के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी। यूक्रेन में महिला की एख धुंधली तस्वीर जारी की है, जिसमें देखा जा रहा है, कि कुछ नकाबपोश अधिकारी उस महिला को हिरासत में ले रहे हैं।

यूक्रेन ने दावा किया है, कि महिला के पास से कई ऐसे दस्तावेज बरामद किए गये हैं, जिनसे पुष्टि होती है, कि महिला राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की प्लॉट तैयार कर रही है। यूक्रेन के मुताबिक, महिला के पास से सैन्य गतिविधियों के अलावा, उसके फोन में कई मैसेज और हाथ से लिए गये नोट्स बरामद किए गये हैं।
यूक्रेन ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार
आपको बता दें, कि यूक्रेन नियमित रूप से रूस का समर्थन करने वाले निवासियों पर रूस की सेना की मदद के लिए जानकारी देने का आरोप लगाता रहा है। ज़ेलेंस्की ने सोमवार को टेलीग्राम मैसेजिंग सेवा पर कहा, कि एसबीयू के प्रमुख ने उन्हें "देशद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई" के बारे में अपडेट किया था।
जून में काखोव्का बांध टूटने के कारण आई बाढ़ और जुलाई में गोलाबारी के बाद ज़ेलेंस्की ने पहली बार मायकोलाइव शहर का दौरा किया था।
एसबीयू ने कहा, कि यूक्रेन को समय से पहले साजिश के बारे में पता चल गया था और ज़ेलेंस्की की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए थे।
यूक्रेन की तरफ से आरोप लगाए गए हैं, कि संदिग्ध महिला, रूस को "मायकोलाइव क्षेत्र पर बड़े हवाई हमले" की तैयारी में करने में मदद कर रहा था। वह कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों और गोला-बारूद वाले गोदामों के स्थान पर डेटा मांग रही थी।
एसबीयू ने कहा, कि उसके अधिकारी उसके रूसी संचालकों और उसके कार्यभारों के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए संदिग्ध की निगरानी करते रहे।
एसबीयू ने कहा कि अधिकारियों ने महिला को "रंगे हाथों" पकड़ लिया, क्योंकि उसने रूसी गुप्त सेवाओं को खुफिया डेटा देने की कोशिश की थी।
यूक्रेनी दावे में कहा गया है, कि महिला ओचाकिव के छोटे मायकोलाइव शहर में रहती थी और पहले वहां एक सैन्य अड्डे पर एक स्टोर में काम करती थी।
यूक्रेन का कहना है, कि महिला ने जेलेंस्की के दौरा करने वाली जगहों की तस्वीरें खीचीं थी और उन क्षेत्रों में व्यक्तिगत संपर्कों से जानकारियां जुटाने की कोशिश की थी। यूक्रेन ने महिला के ऊपर यूक्रेनी सैनिकों की जानकारियां जुटाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है और उसे 12 सालों की सजा मिल सकती है।
इससे पहले, मई महीने में, रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के उद्देश्य से क्रेमलिन पर ड्रोन हमले का प्रयास करने का आरोप लगाया और रूसी अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करने के अपने अधिकार के बारे में चेतावनी दी थी, हालंकि यूक्रेनी अधिकारियों ने पुतिन पर हमले से इनकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications