Ukraine: नीचता पर उतरे राष्ट्रपति जेलेंस्की, यूक्रेन ने मां काली का किया अपमान, लोग बोले, पुतिन ने सही किया
भारत ने अभी तक यूक्रेन पर हमले के लिए रूस की आलोचना नहीं की है, बल्कि पिछले एक साल में भारत ने रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदा है, इससे भी यूक्रेन भारत से बौखलाया हुआ है।

Ukraine portraying Maa Kali in a demeaning pose: भारी तबाही झेलने के बाद भी यूक्रेन की अकड़ नहीं टूटी है और अब वो रूस के दोस्त भारत की भावनाएं आहत करने पर उतारू हो गया है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से हिन्दुओं की देवी काली माता की विवादित तस्वीर पोस्ट की गई, जिसे यूक्रेन ने 'वर्क ऑफ आर्ट' बताया है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के इस फोटो पर सख्त प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं और एक ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया है, कि मां काली विनाश की प्रतीक है और ऐसा लग रहा है, कि यूक्रेन को अपना विनाश काफी नजदीक दिख रहा है।
यूक्रेन ने मां काली का किया अपमान
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने जो तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, उसमें दो तस्वीरों को आपस में मिलाया गया है। एक तस्वीर में बम धमाके के बाद आकाश में विस्फोट के गुबार को दिखाया गया है। वहीं, दूसरी तस्वीर में काली माता की विकृत तस्वीर को रखा गया है।
तस्वीर में विस्फोट के बाद के गुबार में काली माता को अपमानजनक हालत में दिखाया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी सख्त प्रतिक्रिया दी जा रही है। Rae नाम के एक ट्वीटर हैंडल से लिखा गया है, कि 'भगवान का मजाक उड़ाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे।'
वहीं, मोनिका वर्मा ने लिखा है, कि 'ये कोई मजाक नहीं है।' वहीं, चंदन शर्मा ने लिखा है, कि "यूक्रेन के साथ रूस सही कर रहा है। ऐसा ही करते रहो रूस। भारत और रूस भाई हैं और हर भारतीय रूस के साथ खड़ा है। जय हिंद, जय रूस।"
आपको बता दें, कि यूक्रेन में आक्रमण को लेकर अभी तक भारत ने रूस की आलोचना नहीं की है, और इस बात को लेकर यूक्रेन चिढ़ा हुआ है। जब भारत ने यूक्रेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को बाहर निकालना शुरू किया था, उस वक्त भी यूक्रेन के लोगों ने भारत के खिलाफ अपनी खीझ निकाली थी। वहीं, रूस ने एक बार फिर से यूक्रेनी शहरों पर भीषण हमला शुरू कर दिया है।
यूक्रेन पर कहर बरसा रहा रूस
शुक्रवार को रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की गई है। इसमें 5 बच्चों समेत 26 लोगों की मौत हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में लगभग दो दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के मध्य शहर उमान में एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत हुई। जबकि 9 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना की रिजर्व यूनिट्स को भी निशाना बनाया। रूस की ओर से किए गए ताजा हमलों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उमान में जिस अपार्टमेंट ब्लॉक पर हमला किया गया है वो 10 आवासीय भवनों में से एक था।
जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों ने दिखाया कि रूस के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शैतानों को केवल हथियारों से रोका जा सकता है, और हमारे रक्षक ऐसा ही कर रहे हैं।
भारत आई थीं यूक्रेनी मंत्री
यूक्रेन की तरफ से कई बार भारत से अपील की गई है, कि वो युद्ध में शांति के लिए रूस से बात करे। भारत ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार शांति की अपील भी की है, लेकिन यूक्रेन इतनी नीचता पर उतर आएगा और हिन्दुओं के देवी-देवता का अपमान करेगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
आपको बता दें, कि यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन दझापरोवा ने इस महीने भारत का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने कहा था, "यूक्रेन की मदद करना ही सच्चे विश्वगुरु के पास एकमात्र विकल्प है।" आपको बता दें, कि युद्ध शुरू होने के बाद भारत का दौरा करने वाली एमिन दझापरोवा पहली यूक्रेनी मंत्री थीं।
राजधानी नई दिल्ली में यूक्रेनी मंत्री दझापरोवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, कि यूक्रेन ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। हम बिना किसी वजह के युद्ध से पीड़ित हैं। लेकिन, अब सवाल ये है, कि क्या काली माता का अपमान करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की माफी मांगेंगे?












Click it and Unblock the Notifications