Ukraine Crisis: रूसी हमले में मारे गये सैकड़ों यूक्रेनी! पुतिन की चेतावनी से फूले बाइडेन के हाथ-पांव
व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दिया है, इसे एक 'विशेष सैन्य अभियान' के रूप में वर्णित किया है और कहा है कि वह देश पर कब्जा नहीं, बल्कि 'विसैन्यीकरण' करना चाहता है।
मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन, फरवरी 24: रूस ने पूरी ताकत के साथ यूक्रेन पर हमला कर दिया है और ब्रिटिश अखबार डेली मेल और अमेरिकी मीडया चैनल सीएनएन ने दावा किया है कि, रूसी के सैनिक और रूसी टैंक्स बेलारूस के रास्ते भी यूक्रेन में घुस चुके हैं। वहीं, यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि, रूसी हमले में सैकड़ों यूक्रेनी नागरिक मारे गये हैं।

यूक्रेन पर भारी हमला
व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दिया है, इसे एक 'विशेष सैन्य अभियान' के रूप में वर्णित किया है और कहा है कि वह देश पर कब्जा नहीं, बल्कि 'विसैन्यीकरण' करना चाहता है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति के ऐलान के बाद रूस ने काफी तेजी के साथ यूक्रेन पर हमला करना शुरू कर दिया है और यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं। वहीं, सीएनएन ने बताया - रूस के गुरुवार की सुबह जोर देने के बावजूद कि वे केवल सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर रहे थे, और आबादी वाले क्षेत्रों से बच रहे थे, ये दावा गलत है और रूस नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों में भी बमबारी कर रहा है।
पांच रूसी हेलीकॉप्टर मारे गिराए
वहीं, यूक्रेन की सेना ने कहा कि उनकी हवाई सुरक्षा ने देश के पूर्व में खार्किव के पास गुरुवार तड़के पांच रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। यूक्रेन के सीमा बल ने कहा कि, उत्तर में उनकी चौकियों पर रूसी और बेलारूसी दोनों सेनाओं के हमले हुए हैं, जो एक बेहद महत्वपूर्ण विकास, जिसका अर्थ है कि रूस अकेले कार्रवाई नहीं कर रहा है, और हर तरफ से हमला कर रहा है। यूक्रेनी सरकार के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि, रूस ने बेलारूस की सीमा से भी यूक्रेन पर आक्रमण किया है, जो यूक्रेन की राजधानी कीव से सिर्फ 120 मील की दूरी पर है। उन्होंने कहा: 'यूक्रेन की राज्य सीमा पर रूस और बेलारूस के सैनिकों ने हमला किया है।
भारी हथियारों के साथ हमला
यूक्रेन सरकार के एक प्रवक्ता ने डेली मेल से कहा है कि, ''रूस ने तोपखाने, भारी उपकरण और छोटे हथियारों के साथ यूक्रेन की सीमा इकाइयों, सीमा गश्त और चौकियों पर हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि, रूसी सेना ने लुहान्स्क, सुमी, खार्किव, चेर्निहाइव और ज़ाइटॉमिर क्षेत्रों में हमला किया है। वहीं, यूक्रेन सरकार के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यूक्रेन पर क्रीमिया से हमला किया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा, 'दुश्मन की तोड़फोड़ और टोही समूहों का काम भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।
रूस की चेतावनी से अमेरिका को डर
वहीं, रिपोर्ट ये भी है कि, यूक्रेन पर हमला होने के बाद भी अमेरिका ने फिलहाल रूस के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन नहीं चलाने का फैसला किया है और इसके पीछे अमेरिका को विश्वयुद्ध का डर सता रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की धमकी से अमेरिका डरा हुआ है और अमेरिका ने फिलहाल रूस के खिलाफ और भी कड़े प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। इससे पहले ऐसी संभावना थी कि, अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका अपनी सेना को भेज सकता है। लेकिन अभी तक अमेरिका की तरफ से सिर्फ हमले की निंदा की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, उन्हें "जीवन और मानव पीड़ा के विनाशकारी नुकसान" का डर है।

जर्मनी ने यूक्रेन युद्ध पर क्या कहा?
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए इसे "अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन" बताया है, जिसे "किसी भी चीज़ से उचित नहीं ठहराया जा सकता"।

यूनाइटेड नेशंस ने क्या कहा?
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस के कार्यों की निंदा की, पुतिन को "अपने सैनिकों को रूस वापस लाने" के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, "मानवता के नाम पर यूरोप में एक युद्ध शुरू न होने दें, जो सदी की शुरुआत के बाद से सबसे खराब युद्ध हो सकता है, जिसके परिणाम न केवल यूक्रेन के लिए विनाशकारी हैं, न केवल रूसी संघ के लिए दुखद है, बल्कि एक प्रभाव के साथ भी नहीं देखा जा सकता है।"

ब्रिटेन ने क्या कहा?
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह यूक्रेन में भीषण घटनाओं से स्तब्ध हैं और उन्होंने अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात की है। जॉनसन ने ट्वीट किया है कि, "राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर इस अकारण हमले की शुरुआत करके रक्तपात और विनाश का रास्ता चुना है।"

चीन ने क्या कहा?
यूक्रेन में चीनी दूतावास ने यूक्रेन के कुछ शहरों में बमबारी के बाद अपने नागरिकों से एहतियात के तौर पर घरों में रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications