96 घंटे में हो जाएगा यूक्रेन पर कब्जा, रूस के सामने युद्ध में पड़ा अकेला, रूस बोला- अब जो करेंगे पुतिन करेंगे

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, रूस सिर्फ यूक्रेन पर हमला करने के बाद भी रूकने वाला नहीं है, बल्कि रूसी राष्ट्रपति की महत्वाकांक्षा कुछ और ही है।

मॉस्को/कीव, फरवरी 25: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को कायर बताते हुए उनके ऊपर जमकर अपनी भड़ास निकाली है और कहा है कि, रूस के हमले में यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया गया है। यूक्रेन ने कहा कि, यूक्रेनी सैनिकों को रूस का मुकाबला करने के लिए 'अकेला छोड़ दिया गया' है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति भवन के एक उच्च अधिकारी ने कहा है कि, इस हाल में सिर्फ 96 घंटों में राजधानी कीव पर कब्जा हो जाएगा। जबकि, रूसी राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि, ये लड़ाई कब खत्म होगी, इसका फैसला राष्ट्रपति पुतिन ही करेंगे।

अमेरिका ने छोड़ दिया अकेला!

अमेरिका ने छोड़ दिया अकेला!

युद्ध के मैदान में यूक्रेन पूरी तरह से अकेला पड़ गया है। हालांकि, अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ कर दिया है, कि अमेरिका और नाटो की सेना यूक्रेन में रूस के सैनिकों से लड़ने नहीं जाएगी। यानि, यूक्रेन को विशालकाय रूसी सैनिको से अकेले ही लड़ना होगा। लेकिन, एक्सपर्ट्स का सवाल ये है, कि अगर रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर लेता है, जिसकी संभावना इस हफ्ते के अंत तक है, तो फिर आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर भी क्या होगा? इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रूस ने युद्ध का जो मॉडल तैयार किया है, उस रास्ते पर अब चीन भी चलेगा और ताइवान की स्वतंत्रता अब खतरे में आ चुकी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री की चेतावनी

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, रूस सिर्फ यूक्रेन पर हमला करने के बाद भी रूकने वाला नहीं है। एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी उस वक्त आई है, जब सैटेलाइट तस्वीरों में, रूस को पोलैंड के साथ बेलारूस की सीमा पर सैनिकों, कवच और तोपखाने को इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है। एबीसी न्यूज ने गुरुवार रात एंथनी ब्लिंकन से पूछा था, कि क्या उन्हें लगता है कि यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने के बाद रूसी राष्ट्रपति अपनी सेना को वापस बुलाएंगे। एंटनी ब्लिंकन से सवाल पूछा गया था, कि 'क्या यह संभावना है कि पुतिन यूक्रेन से पर कब्जा करने के बाद भी नहीं रूकेंगे? इस सवाल पर ब्लिंकन ने कहा कि, ज़रूर, यह एक संभावना है।

यूक्रेन से आगे बढ़ा रूस... तो क्या होगा?

हालांकि, एंटनी ब्लिंकन ने जोर देते हुए कहा कि, यूक्रेन से आगे पड़ोसी देशों में पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया जैसे देश हैं, जो नाटो के सदस्य देश हैं और अगर रूस इन देशों पर हमला करता है, तो इसे नाटो और अमेरिका पर हमला माना जाएगा और फिर युद्ध में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ साथ 30 देश शामिल हो जाएंगे। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि, 'उसके रास्ते में कुछ बहुत शक्तिशाली खड़ा है, और इसे हम आर्टिकल फाइव कहते हैं।

कब हो सकती है विश्वयुद्ध की आशंका?

कब हो सकती है विश्वयुद्ध की आशंका?

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि, " अगर रूस यूक्रेन से आगे बढ़ता है, तो इसका मतलब है कि नाटो के एक सदस्य पर हमला, नाटो के सभी सदस्यों पर हमला है। और राष्ट्रपति बाइडेन बहुत स्पष्ट हैं कि हम नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे।' अमेरिका के विदेश मंत्री ने इन आशंकाओं पर उस वक्त बात की है, जब 'रूस ने सैनिकों, कवच, तोपखाने, और 50 से अधिक भारी उपकरण ट्रांसपोर्टरों को पोलिश सीमा के पास ब्रेस्ट में एक प्रशिक्षण क्षेत्र में इकट्ठा किया है। रूस ने बेलारूस में एक नजदीकी रेलयार्ड में और उपकरण जोड़े हैं।'

युद्ध का दूसरा दिन...भारी नुकसान

युद्ध का दूसरा दिन...भारी नुकसान

युद्ध के दूसरे दिन की शुरूआत से ही रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर भारी बमबारी शुरू कर दी है और राजधानी कीव के आसमान में हर तरफ धुआं-धुआं ही दिखाई पड़ रहा है। रिपोर्ट है कि, रूसी टैंक अब राजधानी कीव के 20 किलोमीटर करीब आ चुके हैं। हालांकि, यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि, रूस को करारा जवाब दिया गया है, यूक्नेन के एंटी मिसाइल सिस्टम ने रूस के मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है। हालांकि, यूक्रेन सरकार की तरफ से ये भी कहा गया है कि, रूस का एक मिसाइल शहर में एक आवासीय इमारत से टकराई है। यूक्रेनी सरकार ने कहा कि, रूस ने सतह से मार करने वाली मिसाइल से एक यूक्रेनी जेट, एक एसयू -27 को मार गिराया ।

रूस-यूक्रेन सैन्य ताकत- तुलना

रूस-यूक्रेन सैन्य ताकत- तुलना

तुलना बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास कुल 29 लाख सैनिक हैं, जबकि यूक्रेन के पास 11 लाख सैनिक हैं। लेकिन, बात अगर एक्टिव सैनिकों की करें, तो रूस के पास 9 लाख एक्टिव सैनिक हैं, जबकि यूक्रेन के पास सिर्फ 2 लाख एक्टिव सैनिक हैं। यूक्रेन के पास 98 लड़ाकू विमान हैं, तो रूस के पास 1511 लड़ाकू विमान हैं। यूक्रेन के पास 34 अटैक हेलीकॉप्टर हैं, तो रूस के पास 544 लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं। वहीं, रूस के पास 12 हजार 240 टैंक हैं, तो यूक्रेन के पास 2596 टैंक हैं। रूस के पास 30122 बख्तरबंद गाड़ियां हैं, जबकि यूक्रेन के पास 12 हजार के करीब बख्तरबंद गाड़ियां हैं। वहीं, रूस के पास 7571 तोपखाना हैं, जबकि यूक्रेन के पास 2040 तोपखाना हैं।

हफ्ते के अंत में यूक्रेन पर कब्जा

हफ्ते के अंत में यूक्रेन पर कब्जा

वहीं, युद्ध के मैदान में अकेला पड़ने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि, उनके देश को रूसी सैनिकों का सामना करने के लिए 'अकेला छोड़ दिया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह के अंत में कीव को जब्त कर लिया जाएगा। आधी रात के बाद अपने राष्ट्र के नाम एक वीडियो संबोधन में, राष्ट्रपति ने लड़ाई के पहले दिन 137 मारे जाने के बाद अपने गिरे हुए हमवतन को 'नायक' कहा, और जोर देकर कहा कि वह कड़वे अंत तक बने रहेंगे। उन्होंने कहा, 'वे लोगों को मार रहे हैं और शांतिपूर्ण शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। यह बेईमानी है और इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सवाल पूछते हुए कहा कि, 'हमें अपने राज्य की रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। हमारे साथ लड़ने के लिए कौन तैयार है? मैं किसी को नहीं देख रहा हूं''।

96 घंटे में यूक्रेन पर कब्जा

96 घंटे में यूक्रेन पर कब्जा

वहीं, यूक्रेनी सरकार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि, वे इस बात पर सहमत हैं कि कीव को 96 घंटों के भीतर घेर लिया जाएगा, लेकिन उनका मानना है कि सरकार मजबूत रहेगी और ढहेगी नहीं। यूक्रेनी अधिकारी ने इस बात को उस वक्त माना है, जब रूसी सेना ने 'भयंकर' लड़ाई के बाद चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नियंत्रण जब्त कर लिया है और वीडियो में रूसी टैंक और बख्तरबंद वाहनों का पता चला है जो राजधानी कीव से सिर्फ 60 मील उत्तर में नष्ट हुए रिएक्टर के सामने खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+