यूक्रेन में भारतीयों के लिए दूतावास की नई एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर किया जारी
कीव, 18 मार्च। यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि एंबेसी लगातार 24 घंटे काम कर रही है। इसके साथ ही एंबेसी ने वहां पर अभी भी रह रहे भारतीयों को संपर्क करने के लिए अपना नंबर और ईमेल जारी किया है।

दूतावास का बयान पोलैंड के वारसा स्थित कैंप कार्यालय से जारी किया गया है। बता दें कि कीव में भारी हिंसा के बाद भारतीय दूतावास को अस्थायी तौर पर पोलैंट में शिफ्ट कर दिया गया है।
दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास काम करना जारी रखे हुए है और इस ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है- [email protected]
इसके साथ ही 24 घंटे काम करने वाला हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जो इस तरह है
+380933559958
+919205290802
+917428022564


Click it and Unblock the Notifications
