Ukraine: यूक्रेन पर रूस ने फिर शुरू किए ताबड़तोड़ हमले, पूरे देश में बज रहे रेड अलर्ट सायरन, कीव में धमाके

यूक्रेन की लड़ाई सिर्फ पूर्वी हिस्से तक सिमट कर रह गई थी और पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट आ रही थी, कि रूस के कब्जा किए गये क्षेत्रों को फिर से हासिल करने के लिए यूक्रेन नई लड़ाई की शुरूआत करने वाला है।

Ukraine Air raid alerts

Ukraine Air raid alerts: यूक्रेन के कई हिस्सों पर फिर से हमले की खबर है और अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कई शहरों में विस्फोटों की सूचना के साथ पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।

यूक्रेन समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने बताया, कि मध्य यूक्रेन के निप्रो, क्रेमेनचुक और पोल्टावा में शुक्रवार तड़के धमाकों की आवाज सुनी गई है। वहीं, सोशल मीडिया चैनलों के मुताबिक, दक्षिण में माइकोलाइव के साथ-साथ कीव और आसपास के क्षेत्र में भी धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं।

अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि राजधानी कीव के रहने वाले एक शख्स ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए बताया है, कि "धमाके की आवाज के साथ मेरी नींद खुली है। ऐसा लग रहा है, कि यहां भूचाल आ गया है।"

वहीं, राजधानी कीव में अधिकारियों ने कहा, कि एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहा है और फिलहाल किसी भी तरह की नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल रिपोर्ट नहीं है। ये स्ट्राइक ऐसे समय में किए जा रहे हैं, जब यूक्रेन देश के पूर्व और दक्षिण हिस्से में रूसियों के कब्जे वाले क्षेत्र को फिर से हासिल करने के लिए, एक बड़े जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है।

इसके साथ ही वेस्ट बैंक में निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर भी गोलाबारी की खबर है। खेरसॉन क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने कहा है, कि पास के एक गांव में गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई है, और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मेलिटोपोल में धमाके की खबर

मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव ने कहा है, कि एक जोरदार धमाका उनके क्षेत्र में सुना गया है। रूसी कब्जे वाला शहर रूसी सेना के लिए अग्रिम पंक्ति से दूर लड़ाई का एक केंद्र रहा है। मेलिटोपोल पर मिसाइलों और लंबी दूरी के रॉकेटों से लगातार हमले किए गये हैं।

क्षेत्र में रूसी नियुक्त अधिकारियों ने कहा, कि दोनेत्स्क शहर में सड़क पर मिले एक विस्फोटक उपकरण को ले जाने की कोशिश में चार बच्चे घायल हो गए। हालांकि, घटना के बारे में और जानकारी नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+