यूक्रेन का दावा, खारकीव में रूस के वरिष्ठ जनरल की मौत
कीव, 08 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब 13वें दिन में पहुंच गया है। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। यूक्रेन के कीव, मारियोपोल, सूमी, खारकीव में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि रूस के जनरल को यूक्रेन की सेना ने खारकीव में मार गिराया है। यूक्रेन सेना की खुफिया एजेंसी का दावा है कि यूक्रेन की सेना ने रूस के जनरल की खारकीव में मौत हो गई है। यूक्रेन का दावा है कि इस युद्ध में अभी तक दो रूसी वरिष्ठ जनरल की मौत हो चुकी है। मेजर जरल विटली गेरासिमोव जोकि डेप्युटि कमांडर थे जिनकी सोमवार को मौत हो गई । जबकि रूस के जनरल एंड्रे सुखोवेत्सकी की पिछले महीने मौत हो गई थी।
Recommended Video

यूक्रेन का दावा है कि अभी तक इस युद्ध में रूस के 11 हजार सैनिक मारे गए हैं, जबकि रूस की ओर से 500 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि यूक्रेन के कितने सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं यह दोनों ही पक्षों की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। इस युद्ध में अभी तक सैकड़ो आम लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि तकरीबन 15 लाख लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं। दोनों ही देशों के बीच युद्ध को रोकने के लिए प्रतिनिधि स्तर की तीन बार वार्ता हो चुकी है और तीनों ही वार्ता युद्ध को रोकने में विफल रही है। हालांकि तीसरे दौर की मुलाकात के बाद यूक्रेन की ओर से कहा गया कि शांति की दिशा में कुछ प्रगति जरूर हुई है लेकिन रूस का कहना है कि हमारी अपेक्षाए इस वार्ता में पूरी नहीं हुई हैं।
इस बीच कच्चे तेल की कीमत इस समय वैश्विक बाजार में अपने 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यूक्रेन की मदद के लिए विश्व बैंक ने 723 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दी है, जिसे आने वाले कुछ दिनों में यूक्रेन को दिया जाएगा। अमेरिका भी यूक्रेन को कई बिलियन डॉलर की मदद देने के लिए तैयारी कर रहा है, इसके लिए यूएस कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। व्हाइट हाउस ने 10 बिलियन डॉलर की मदद यूक्रेन को दोने की पेशकश की है।












Click it and Unblock the Notifications