युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस की सीमा में घुसी यूक्रेन की सेना! कई गांवों पर किया कब्जा
कीव, अक्टूबर 03। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। इस समयसीमा में रूसी सेना ने यूक्रेन में जो तबाही मचाई है वो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। यूक्रेन के हर शहर की गली में रूसी सेना के आक्रमण के निशान देखे जा सकते हैं। अभी तक इस युद्ध में रूसी सेना ही यूक्रेन पर भारी रही है, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार यूक्रेन की सेना रूस में दाखिल हुई है और कई गांवों पर कब्जे भी कर लिए हैं।

यूक्रेनी टैंक घुसे रूस की सीमा में
रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को यूक्रेन की सेना ने नीप्रो नदी के साथ तेजी से आगे बढ़ते हुए हजारों रूसी सैनिकों के लिए सप्लाई लाइनों की चेतावनी दी है। हालांकि अभी इस उपलब्धि को लेकर यूक्रेन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन रूसी सूत्रों ने स्वीकार किया कि एक यूक्रेनी टैंक आक्रमण नदी के पश्चिमी तट के साथ दर्जनों किलोमीटर आगे बढ़ गया था और रास्ते में कई गांवों पर कब्जा कर लिया था।
डोनबास हुआ रूसी सेना से मुक्त!
यूक्रेनी सेना की यह सफलता यह दर्शाती है कि युद्ध में यूक्रेन अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। यूक्रेन में रूसी सेना के कब्जे वाले इलाकों को फिर से मुक्त कराया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 1-2 दिन के अंदर यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना पर जवाबी हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि डोनबास इलाके को यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना के कब्जे से मुक्त करा लिया है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि उसने अपने फाइटर जेट्स के हमले से रूसी सेना के हथियार भंडार और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और कमांडर पोस्ट को तबाह किया है।












Click it and Unblock the Notifications