रूस के साथ युद्ध की आशंका के बीच गोलीबारी में यूक्रेनी नागरिक की मौत, और बढ़ तनाव
नई दिल्ली, फरवरी 21। रूस और यूक्रेन के बीच का तनाव अब पूरी तरह से युद्ध के कगार पर पहुंच चुका है और लगातार मीडिया में ये खबरें आ रही हैं कि रूस अगले 24 घंटे के अंदर कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इस बीच न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से ये कहा गया है कि यूक्रेन के कब्जे वाले एक गांव में गोलीबारी में एक यूक्रेन के नागरिक की मौत हो गई है। यह गोलीबारी एकदम सीमावर्ती इलाके में हुई है।

रूस की तरफ से हुआ आक्रमण!
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि यूक्रेन के कब्जे वाले एक गांव में गोलीबारी हुई जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई है। इस घटना के साथ ही इस बात की आशंका सबसे अधिक बढ़ गई है कि अब रूस बड़े स्तर वाला आक्रमण कभी भी कर सकता है।
आपको बता दें कि सोमवार को ही पेंटागन ने दावा किया है कि रूस आज यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हालांकि पेंटागन ने भी कहा कि कूटनीतिक तरीके से विवाद का समाधान निकालने के लिए अभी भी पर्याप्त समय है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि हम काफी समय से कह रहे हैं कि किसी भी समय रूस हमला कर सकता है, आज भी।












Click it and Unblock the Notifications