फेसबुक चैटिंग पर प्‍यार, लंदन में निकाह, तलाक लेने केरल पहुंची पाकिस्‍तानी दुल्‍हन

साल 2011 में नौशाद और मरियम फेसबुक से संपर्क में आए थे। उस वक्‍त मरियम स्‍कॉटलैंड में पढ़ाई कर रही थी। दोनों करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे से चैटिंग की। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी।

नई दिल्‍ली। केरल के रहने वाला नौशाद हुसैन ने पाकिस्‍तान मूल की ब्रिटिश महिला मरियम खालिक को अपने प्‍यार के जाल में फंसाया। उससे शादी की और फिर धोखा देकर भारत आ गया। मरियम खालिक ने भी हार नहीं मानी और उसकी तलाश में सात समंदर पार कर केरल पहुंच गई। पहले तो मरियम ने नौशाद को अपने साथ वापस चलने के लिए मनाया लेकिन जब वो नहीं माना तो मरियम ने उसे तलाक दिया और वापस लौट गई। उसने मुआवजे के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब वो इसकी हकदार बन सकी है। फेसबुक पर हुआ इश्‍क, शादी का वादा कर विदेशी महिला से बनाया अप्राकृतिक संबंध

इंडियन एक्‍सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक साल 2011 में नौशाद और मरियम फेसबुक से संपर्क में आए थे। उस वक्‍त मरियम स्‍कॉटलैंड में पढ़ाई कर रही थी। दोनों करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे से चैटिंग की। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने निकाह का फैला कर लिया। साल 2013 के अप्रैल में दोनों ने निकाह कर लिया। एक साल तक साथ रहने के बाद नौशाद ने घर वापस आने की बात कही। खलिक का कहना है कि नौशाद यह कह कर भारत वापस आया था कि वो यहां आकर अपने घरवालों को इस शादी के लिए मना लेगा।

फिर फोन बंद, मैसेज का कोई रिप्‍लाई नहीं

फिर फोन बंद, मैसेज का कोई रिप्‍लाई नहीं

मरियम ने बताया कि केरल वापस जाते समय नौशाद ने मुझसे वादा किया था कि वो उसे भी वहां ले जाएगा और परंपरागत तरीके से उससे दोबारा निकाह करेगा। केरल पहुंचने के बाद नौशाद ने फोन उठाना बंद कर दिया। मैसेज का भी कोई जवाब नहीं आता था। सोशल मीडिया पर भी ब्‍लॉक कर दिया। इसके बाद मरियम ने भारत आने का फैसला किया, वह केरला पहुंची और वहां स्नेहिता नाम की हेल्पलाइन से मदद ली।

दिल टूटा पर हौसला नही

दिल टूटा पर हौसला नही

नौशाद को ढूंढना मुश्‍किल था क्‍योंकि उसे सिर्फ उसका पूरा नाम पता था। इसके अलावा वो कुछ और जानती थी तो वो था कि केरल के चावक्कड के निकट स्थित अकालड का रहने वाला है। मरियम ने बताया कि एक बार नौशाद ने उसे अपने घर की तस्‍वीर दी थी जिसमें बड़ा सा गेट लगा हुआ था। मरियम ने एक वकील के माध्‍यम से तलाश शुरु की और एक दिन वो उस तस्‍वीर से मिलती एक घर पर पहुंची। वहां नौशाद मौजूद था। पहले तो उसने शादी से साफ मना कर दिया।

नौशाद के घर वालों ने लगाया आतंकवादी होने का आरोप

नौशाद के घर वालों ने लगाया आतंकवादी होने का आरोप

जब नौशाद ने किसी भी तरह के रिश्‍ते से ना कर दिया तो मरियम ने पुलिस की मदद ली और शिकायत दर्ज कराया। मरियम ने यह भी आरोप लगाया कि नौशाद और उसके परिवार ने उससे गाली गलौज करते हुए उसे वापस जाने की धमकी दी। उन्होंने मेरे पाकिस्तानी मूल को निशाना बनाते हुए मुझ पर आतंकवादी होने की तोहमत तक लगाई।

वीजा के लिए नौशाद ने की थी शादी

वीजा के लिए नौशाद ने की थी शादी

नौशाद ने कहा , "मैं 2010 में दो साल के वीज़ा पर ब्रिटेन गया था। जब मेरा वीज़ा खत्म होने वाला था तो मेरे पास उसे बढ़वाने का शादी ही एक तरीका था।" नौशाद का दावा है कि उसने मरियम को बता दिया था कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहता लेकिन "उसने इस रिश्ते को गंभीरता से ले लिया। मेरे पास भागने के सिवा कोई चारा नहीं था।" नौशाद का दावा है कि उसने केरल पहुंचकर भी मरियम को बता दिया था कि वो ब्रिटेन वापस नहीं लौटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+