इजराइल पर हमले से दुनिया दंग: ऋषि सुनक

हमास की ओर से इजराइल पर किए गए हमले के बाद यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजराइल का खुलकर समर्थन किया है। इजराइल के साथ एकजुटता को जाहिर करते हुए सुनक ने कहा कि पिछले हफ्ते इजराइल पर हुए हमले ने दुनिया को दंग कर दिया है।

इस हमले में बुजुर्ग, महिला, पुरुष, बच्चे और नवजात की मौत हुई है, उन्हें बर्बरता से मारा गया, जिंदा जला दिया गया। हाउस ऑफ कॉमंस को मामले की ताजा जानकारी देते हुए सुनक ने कहा कि यूके इजराल को पूरा समर्थन देगा।

rishi sunak

ऋषि सुनक ने कहा कि पिछले हफ्ते इजराइल पर हुए हमले से दुनिया आश्चर्यचकित है। 1400 से अधिक लोगों की इसमे मौत हुई है, जबकि 3500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 200 लोगों को बंधक बनाया गया। यह भीषण तबाही है, हम इजराइल के साथ खड़े हैं।

30 देशों के नागरिकों की हत्या और लापता होने के मामले सामने आए हैं, जिसमे यूके भी शामिल है। तकरीबन 6 ब्रिटिश नागरिकों की हत्या की गई है, 10 लापता हैं। हम इसपर इजराइल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सुनक ने कहा कि हम इजराइल के साथ मिलकर इसपर काम कर रहे हैं। जो ब्रिटिश नागरिक इजराइल से बाहर आना चाहते हैं हम उनकी भी मदद कर रहे हैं। मैं ब्रिटिश-यहूदी समुदाय से सीधा संवाद करना चाहता हूं। हम आपके साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।

यह हमला इजराइल के विचार पर हमला है जोकि यहूदी लोगों के लिए एक शांतिपूर्ण जगह स्थापित करना चाहता है। हम आपको सुरक्षित रखने के लिए वो सबकुछ कर रहे हैं जो हमे करना चाहिए। यूके के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमार फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों का इस्तेमाल कर रहा है। इस हमले में मारे गए हर व्यक्ति की मौत पर हम दुख जाहिर करते हैं।

सुनक ने कहा कि फिलिस्तीन के लोग भी हमास से पीड़ित हैं, मैं अपील करता हूं कि गाजा के लोगों को मानवता के आधार पर मदद दी जाए। फिलिस्तीन जो भविष्य चाहता है हमास उसके साथ नहीं है, हमास हमेशा फिलिस्तीन के लोगों को संकट में डालना चाहता है। लिहाजा हमे सुनिश्चित करना चाहिए कि हम मानवता के आधार पर गाजा में आम लोगों की मदद करें। मिस्र और इजराइल को यहां मदद को पहुंचने देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+