israel hamas war: ऋषि सुनक भी पहुंचे इजराइल, हमास से जारी जंग के बीच तेल अवीव पहुंचने वाले तीसरे विश्व नेता

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक भी इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंच गए हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने इजरायल के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए वहां का दौरा किया था।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक यहूदी देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इजराइल पहुंचे हैं। यहां पर वे पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। ब्रिटिश पीएमओ के बयान के मुताबिक, ऋषि सुनक इजराइल पर हमास के आतंकवादी हमले की निंदा करेंगे।

Rishi Sunak arrives in Israel

तेल अवीव पहुंचे पीएम ऋषि सुनक ने अपना पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "मैं इजरायल में हूं, एक देश जो इस समय शोक में है, मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आपके साथ हूं। आज और हमेशा के लिए।"

पत्रकारों से बात करते हुए ऋषि सुनक ने कहा, "मैं यहां इजराइली लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए आया हूं। आपको आतंकवाद के एक अवर्णनीय, भयावह कृत्य का सामना करना पड़ा है और मैं चाहता हूं कि आप जानें कि UK और मैं आपके साथ खड़े हैं।"

सुनक जल्द से जल्द मिस्र से गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देने और गाजा में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को निकलने में सक्षम बनाने के लिए एक मार्ग खोलने का भी आग्रह करेंगे। सुनक ने कहा कि हर मौत एक त्रासदी है। हमास के इस हमले में बहुत से लोगों की जान जा चुकी है।

सुनक के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि इजराइल पर हमले के बाद से कम से कम 7 ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं और कम से कम 9 अभी भी लापता हैं।

ब्रिटिश विदेश सचिव, जेम्स क्लेवरली, जिन्होंने पिछले सप्ताह इजराइल का दौरा किया था, संघर्ष पर चर्चा करने और शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए अगले तीन दिनों में मिस्र, तुर्की और कतर की यात्रा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+