ब्रिटेन की संसद ने नो डील ब्रेग्जिट को खारिज किया

लंदन। ब्रिटेन की संसद ने बुधवार को नो डील ब्रेग्जिट को खारिज कर दिया है। तमाम सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया है। नो डील ब्रेग्जिट का मतलब है कि यूके बिना किसी शर्त के यूरोपीय यूनियन से बाहर आ सकता है। लेकिन इस डील को ब्रिटेन की संसद ने खारिज कर दिया है। ब्रिटेन के 321 सांसदों ने नो डील ब्रेग्जिट के खिलाफ वोट किया, जबकि 278 ने इसके पक्ष में वोट किया था। ऐसे में अब इस बात को लेकर वोटिंग होगी कि क्या 29 मार्च को यूरोपीय यूनियन से निकलने के फैसले को टाला जाए या फिर इस तारीख कृो यूरोपीय यूनियन से अलग हुआ जाए।

theresa may

इससे पहले ब्रिटेन की संसद ने 22 मई तक ब्रेग्जिट को टालने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। जिसके बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने चेतावनी दी थी कि अगर ब्रिटेन की संसद किसी समझौते पर नहीं पहुंचती है तो यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने की संभावनाओं को चोट पहुंचेगी और यह काफी विलंब हो सकता है। उन्होंने सांसदों से अपील की है कि वह किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश करें। जिससे कि उनकी सरकार इस पूरी प्रक्रिया को कुछ समय के लिए टाल सके।

मंगलवार को ब्रिटेन की संसद ने थेरेसा मे के ब्रेग्जिट डील को दूसरी बार ठुकरा दिया था। ब्रिटेन की संसद ने यह फैसला उस वक्त लिया जब यूरोपीय यूनियन से बाहर होने में सिर्फ 16 दिन का समय बचा था। बता दें कि 3 जून 2016 को यूके में एक जनमत संग्रह हुआ और यह इस बात से जुड़ा था कि इसे ईयू का हिस्‍सा रहना चाहिए या फिर इसे छोड़ देना चाहिए। इस जनमत संग्रह में 52 प्रतिशत लोगों ने वोट किया और कहा कि यूके को ईयू से बाहर आ जाना चाहिए। वहीं 48 प्रतिशत लोगों ने इसमें बने रहने के पक्ष में वोट किया। सुबह 4:45 मिनट तक लोगों ने वोट किया और इसे फाइनल माना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+