बुकी संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

लंदन। ब्रिटेन ने बुकी संजीव चावला को भारत प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी साजिद जाविद ने संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण के पत्र पर दस्तखत कर दिए हैं। मैच फिक्सिंग के मामले में ब्रिटेन की एक अदालत ने कथित सट्टेबाज संजीव चावला के प्रत्यर्पण को सोमवार को मंजूरी दी थी जिसके बाद मामला साजिद जाविद के पास गया। जिन्होंने प्रत्यर्पण के पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में रॉबर्ट वाड्रा की अंतरिम जमानत को 19 मार्च तक बढ़ा दिया है। Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-court-extends-robert-vadra-interim-protection-till-march-19-495515.html

चावला ने नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में कारागार की सुरक्षा स्थिति पर सवाल उठाते हुए अपने प्रत्यर्पण का विरोध किया था लेकिन भारत सरकार के संतोषजनक सुरक्षा के आश्वासन को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उसके प्रत्यर्पण का फैसला सुनाया था। चावला पर 2000 में हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम के भारत दौरे के दौरान एक मैच में फिक्सिंग में संलिप्तता के आरोप हैं। इससे पहले 2017 में संजीव निचली अदालत से खुद को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मामला जीत गया था लेकिन ऊपरी अदालत ने उसे प्रत्यर्पित करने को कहा।

50 साल का संजीव चावला दिल्ली का रहने वाला था। वो 1996 में कारोबारी वीजा पर ब्रिटेन गया था। साल 2000 में अपना भारतीय पासपोर्ट रद्द हो गया। जिसके बाद चावला को 2005 में ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+