Britain: किराए मांगने को लेकर सिख ड्राइवर की हत्या, एक व्यक्ति दोषी करार, अगले महीने सुनाई जाएगी सजा

इंग्लैंड में 2022 में किराए के भुगतान के तरीके को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक सिख टैक्सी चालक की हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार दिया गया है।

36 वर्षीय टोमाज मार्गोल को अक्टूबर 2022 में 59 वर्षीय अनख सिंह की हत्या के लिए वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट में दोषी पाया गया। उसे अगले महीने अपराध के लिए सजा सुनाई जाएगी।

British Sikh taxi driver murder

वॉल्वरहैम्प्टन पुलिस सीआईडी के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मिशेल थर्गूड ने कहा कि यह हिंसा का एक संवेदनहीन और दुखद कृत्य था। अनख सिंह कानून का पालन करने वाले अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति थे जो बस अपना काम कर रहे थे और जायज किराया मांग रहे थे।

anakh-singh-uk

बीते साल 30 अक्टूबर की सुबह वॉल्वरहैम्प्टन के नाइन एल्म्स लेन में एक ब्रिटिश सिख टैक्सी चालक अनाख सिंह को सड़क पर बेसुध गिरा पाया गया था। लोगों ने पाया कि उन्हें काफी चोट लगी है और उनकी सांस नहीं चल रही है। डॉक्टरों ने अनख सिंह को मृत बताया।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उनकी आरोपी टोमाज मार्गोल से किराए को लेकर बहस हुई थी। ये बहस इस हद तक बढ़ गई कि टोमाज मार्गोल ने अनख पर जोरदार हमला कर दिया।

उसने अनाख का सिर फोड़ दिया जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी जांच करने के बाद, अधिकारियों ने मार्गोल की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अनख सिंह के परिवारवालों ने कहा कि उनकी मृत्यु ने हमारा दिल तोड़ दिया है, यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस घटना ने हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है। हम उन्हें बहुत याद करते हैं। हम उन सभी को भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस कठिन समय में हमारा समर्थन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+