प्रत्यर्पण मामला: विजय माल्या को 4 दिसंबर तक जमानत, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भागने का आरोप है। भारत से भागने के बाद से माल्या लंदन में ही है।

वेस्टमिंस्टर (लंदन)। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण के मुद्दे पर लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में आज सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने उन्हें 4 दिसंबर तक की जमानत दे दी है। वहीं मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई शुरू, क्या होगा कोर्ट का फैसला?

लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई

प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट से 4 दिसंबर के लिए जमानत मिल गई। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद विजय माल्या ने ओवल ग्राउंड में हुए घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा। ओवल में मैच के बाद जब माल्या को कुछ लोगों द्वारा 'चोर-चोर' कहे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे भीड़ के द्वारा चोर-चोर नहीं कहा गया, बल्कि दो शराबी लोग चिल्ला रहे थे, बाकी लोग मेरे पास आए और मेरे अच्छे होने की कामना की। इससे पहले कोर्ट पहुंचे विजय माल्या ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। माल्या ने कहा कि मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं जिससे मैं अपने केस को कोर्ट में रखूंगा। विजय माल्या के साथ सिद्धार्थ माल्या भी लंदन स्थित कोर्ट पहुंचे।

शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भागने का आरोप है। भारत से भागने के बाद से माल्या लंदन में ही है। उसको भारत लाने के लिए भारतीय एजेंसियां कवायद में जुटी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी माल्या को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कई बार बुलाया, लेकिन हाजिर नहीं होने पर अवमानना का नोटिस जारी किया है। दूसरी ओर विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर अप्रैल में सुनवाई शुरू हुई है। जिसमें मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रत्यर्पण वारंट जारी करके भारतीय कारोबारी को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि 6 लाख 50 हजार पाउंड्स चुका कर उसे तुरंत ही जमानत भी मिल गई थी। प्रत्यर्पण मामले में वेंस्टमिंस्टर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान माल्या को 4 दिसंबर तक की जमानत मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।। इससे पहले विजय माल्या कोर्ट पहुंचे तो खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। माल्या ने कहा कि मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं जिससे मैं अपने केस को कोर्ट में रखूंगा।

विजय माल्या पर 9 हजार करोड़ के लोन नहीं चुकाने के आरोप है। भारतीय कारोबारी को भारत लाने के लिए भारतीय जांच एजेंसियां कई बार लंदन के दौरे पर गई और वहां इस केस से जुड़े पेपर्स भी सौंपे। भारत की ओर से माल्या को लाने के लिए कहा गया है कि उस पर कई तरह के केस भारत में दर्ज हैं, जिसमें गैर-जमानती वारंट उसके खिलाफ जारी किया गया है। माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि ये उतना आसान नहीं है। हालांकि जल्दी से जल्दी हम ब्रिटेन के कानून के मुताबिक माल्या को वापस लाएंगे। कोर्ट में पेशी के दौरान माल्या ने क्या कहा...देखिए आगे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+