ब्रिटेन में 4 जुलाई से होंगे आम चुनाव, जल्द भंग होगी संसद, पीएम ऋषि सुनक ने किया ऐलान
UK General Elections 2024: ब्रिटेन में आम चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जनरल इलेक्शन की घोषणा के साथ कहा कि जल्द ही संसद भंग की जाएगा। पीएम सुनक ने ये ऐलान बुधवार को कैबिनेट की एक अहम बैठक के बाद किया।
ब्रिटेन में आम चुनाव को लेकर पीएम ऋषि सुनक की बुधवार को घोषणा के साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। प्रधानमंत्री सुनक ने लंदन में बारिश के बीच छह सप्ताह में आम चुनाव के लिए मतदान कराए जाने का ऐलान किया। पीएम के इस ऐलान के बाद चुनावों की तारीख की जानकारी किंग चार्ल्स को देंगे, जिसके बाद संसद भंग की जाएगी।

आम चुनाव के ऐलान के साथ पीएम ऋषि सुनक ने ब्रिटिश मतदाताओं के समक्ष अपने कायर्काल का रिकॉर्ड पेश किया। उन्होंने कहा, "मैं अपनी शक्ति के अनुसार आपको मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ करूंगा। यह मेरा आपसे वादा है... अब समय आ गया है कि ब्रिटेन अपना भविष्य चुने।"
ब्रिटेन में पीएम ऋषि सुनक ने जिन वादों की साथ सरकार बनाई थी, उनमें कई अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। उनकी सरकार मंहगाई को कम करने के वादे के साथ आई थी। पीएम ऋषि सुनक ने कहा था कि उनकी सरकार मुद्रास्फीति को आधा करेगी, राष्ट्रीय ऋण को कम करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में सुधार करेगी, अवैध प्रवासियों को रोकेगी और अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाएगी।
कंजर्वेटिव पार्टी का एक भी चुनावी वादा था कि आव्रजन लागत में बढ़ोतरी और कठोर शरणार्थी निर्वासन कानून लागू किए जाएंगे। अगले आम चुनावों का तो ऐलान हो गया लेकिन अब तक ये वादे पूरे नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लेबर पार्टी हावी होती दिख रही है। 15 मार्च को लेबर कार्यकर्ताओं ने वेस्टमिंस्टर में मुर्गों के वेश में प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम सुनक को एक विफल पीएम बताते हुए लेबर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके उन चुनावी वादों की वादों की याद दिलाई जो अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications