ब्रिटेन में रक्षा मंत्री बेन वालेस का इस्तीफा, ऋषि सुनक के चेहते ग्रांट शाप्स संभालेंगे जिम्मेदारी
ब्रिटेन में सुनक सरकार के एक और मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अबकी बार इस्तीफा देने वाले मंत्री बेन वालेस हैं। वे चार सालों से रक्षा सचिव पद संभाल रहे थे। बेन वालेस ने रक्षा सचिव पद से अपने इस्तीफे की पुष्टि की है।
ब्रिटिश सरकार ने पूर्व ऊर्जा सचिव ग्रांट शाप्स को देश के नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया है। यानी कि शाप्स अब बेन वालेस की जगह लेंगे।

ग्रांट शाप्स अपने करियर के दौरान कई वरिष्ठ कैबिनेट पदों पर काम कर चुके हैं। वह परिवहन, आंतरिक मामले, व्यवसाय और ऊर्जा और नेट जीरो में सेवा दे चुके हैं।
रक्षा मंत्री के तौर पर यह शाप्स का पांचवां सरकारी पद होगा। शाप्स लंबे समय से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सहयोगी रहे हैं।
बेन वालेस ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे अधिक समय तक पद पर नहीं रहने वाले हैं।
वालेस ने कहा था कि वे चार साल की नौकरी के बाद अगले कैबिनेट फेरबदल में अपना पद छोड़ देंगे। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो अगले साल चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बेन वालेस 2005 से लगातार संसद के सदस्य हैं। इससे पहले वे सेना में स्कॉट्स गार्ड्स में एक अधिकारी थे। बेन वालेस ने बीते तीन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सनक के तहत रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध संघर्ष के बीच उन्होंने ब्रिटेन की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एक साल पहले, पूर्व पीएम के इस्तीफे के बाद बेन वालेस को बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा गया था। रूस-यूक्रेन युद्ध से निपटने के बाद वालेस को एक संभावित पसंदीदा के रूप में देखा गया था।हालांकि उन्होंने खुद को पीएम बनने की दौड़ से बाहर कर दिया था। जिसके बाद लिज ट्रस को UK का प्रधानमंत्री बनने में सफलता मिली थी।
ये और बात है कि वह इस पद को लंबे वक्त तक संभाल नहीं पाईं और सबसे कम समय के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहने का शर्मनाक रिकॉर्ड हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications