आसमान से गिरती 'आग' ने UK में लगाया 'लॉकडाउन', सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की
रिकॉर्ड तापमान की भविष्यवाणी के बाद ब्रिटेन ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। बता दें कि, ब्रिटेन, इटली समेत कई यूरोपीय देशों में मौसम तेजी से बदल रहा है। जलवायु परिवर्तन की वजह से यूरोपीय महाद्वीप में मौसम दिन प्र
लंदन, 15 जुलाई : ब्रिटेन में हीटवेव को लेकर नेशनल इमरजेंसी (राष्ट्रीय आपातकाल) की घोषणा कर (uk declares national emergency) दी गई है। खबर के मुताबिक, यूके में इस बार तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि (global warming) से संबंधित मौसम पूर्वानुमान के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी गई। बता दें कि, 25 जुलाई 2019 में सबसे अधिक तापमान 38.7C दर्ज किया गया था। वर्तमान में पूरा यूरोप प्रचंड गर्मी और सूखे की मार झेल रहा है।

UK में जलवायु इमरजेंसी
ब्रिटेन में मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह, सोमवार और मंगलवार को इंग्लैंड के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि, यूरोप के कई देश आज सूखी चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फ पिघल रहे हैं, पर्वतारोही एवलांच का शिकार बनते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इटली के पहाड़ों में एवलांच होने की वजह से 11 लोग मारे गए थे।

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी होगी
मौसम विभाग ने आगे बताया कि, इस दिन गर्मी सारा रिकॉर्ड तोड़ देगी। मौसम वैज्ञानिकों की इस भविष्यवाणी से देश के लोगों में हीटवेव को लेकर एक डर का माहौल व्याप्त हो गया है। अब आने वाले दिनों में ब्रिटेन के कई इलाकों में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान होने वाले हैं। इसी वजह से देश में आपातकाल लगाया जा रहा है।

जलवायु परिवर्तन की चपेट में दुनिया
पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की चपेट में है। जानकारों का मानना है कि, पहाड़ों के हिमखंडों की बर्फ तेजी से पिघल रही है और समंदर का पानी गर्म होता जा रहा है। इससे कई तरह के प्राकृतिक आपदा आने के संकेत अभी से मिलने शुरू हो गए हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि, अगर मौसम तेजी से गर्म होता है तो इसका सबसे बुरा प्रभाव ग्लेशियर और समुद्र पर पड़ता है।

अगर ऐसा हुआ तो मच जाएगी तबाही
अगर ग्लेशियर के बर्फ पिघलेंगे तो धरती पर भारी तबाही मच जाएगी और अगर गर्मी की वजह से समुद्र का पानी गर्म होता है तो समुद्र में ज्वार भी आ सकते हैं। इसलिए हमें अभी से ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। हमें प्रकृति को बचाने के लिए भरपूर प्रयास करना होगा।

हमें धरती को बचाना होगा
धरती के वातावरण को संतुलित रखने के लिए हमें वायु प्रदूषण करने से बचना होगा। प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा और जिन वजहों से धरती गर्म होती जा रही है, उन कारणों को हमें खत्म करना होगा, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब इस धरती से जीव-जन्तु खत्म हो जाएंगे। हमें प्रकृति की चेतावनी को समझना होगा, तब जाकर हम जलवायु परिवर्तन को रोक पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications