डेल्टा वेरिएंट के कारण लॉकडाउन को और चार सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन की सरकार डेल्टा वेरिएंट के कारण लॉकडाउन को और चार सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। बता दें कि सरकार ने पहले 21 जून को लॉकडाउन हटाने की घोषणा की थी।
नई दिल्ली, 12 जून। ब्रिटेन की सरकार डेल्टा वेरिएंट के कारण लॉकडाउन को और चार सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। बता दें कि सरकार ने पहले 21 जून को लॉकडाउन हटाने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण अब इसमें और 4 हफ्तों की देरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में सामने आए 8,125 नए मामले
बता दें कि पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन में कोरोना के 8125 नए मामले सामने आए हैं। यह फरवरी के बाद से कोरोना के मामलों का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। इंग्लैंड के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारत से निकला कोरोना का डेल्टा वेरिएंट चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते में डेल्टा वेरिएंट के 30,000 मामले सामने आ चुके हैं। देश में डेल्टा वेरिएंट के कुल 41,323 मामले हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: MP: कोरोना की तीसरी लहर से पहले अलर्ट शिवराज सरकार, 200 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि लॉकडाउन पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सोमवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस मामले पर अंतिम फैसला ले सकते हैं, लेकिन उससे पहले ताजा आंकड़ों का विश्लेषण कर विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) उन कुछ सार्वजनिक स्वास्थ्य समूहों और अधिकारियों में शामिल हैं जो लॉकडाउन की पाबंदियों को पूरी तरह से समाप्त करने में देरी के पक्ष में हैं।












Click it and Unblock the Notifications