इस्लामिस्ट करते हैं लंदन के मेयर को कंट्रोल.. ऋषि सुनक ने विवादित बयान देने वाले MP को पार्टी से किया सस्पेंड
UK News: ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी ने शनिवार को लंदन के मेयर को लेकर विवादित बयान देने वाले अपने सांसद ली एंडरसन को सस्पेंड कर दिया है। ली एंडरसन ने विवादित बयान देते हुए कहा था, कि लंदन के मेयर सादिक खान इस्लामिस्ट के नियंत्रण में हैं। उनके इस बयान ने ब्रिटेन की राजनीति को गर्म कर दिया है, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
सादिक खान लंदन के मेयर बनने वाले पहले मुस्लिम हैं और वो विपक्षी लेबर पार्टी के नेता हैं। हालांकि, ब्रिटेन की राजनीति में लगातार बढ़ते सांप्रदायिक हिंसे, हमास के समर्थन में निकाली जाने वाली रैलियों को लेकर वो लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।

गाजा पट्टी में युद्धविराम की मांग को लेकर लंदन में कई रैलियां निकाली गई हैं और पिछले बुधवार को भी फिलीस्तीन समर्थकों ने भारी रैली निकाली थी और सैकड़ों प्रदर्शनकारी संसद के बाहर जुट गये थे और युद्धविराम की मांग कर रहे थे। इसके बाद से ही ब्रिटेन में राजनीति तेज हो गई है और कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ली एंडरसन ने इसी रैली के बाद लंदन मेयर सादिक खान को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था, कि लंदन के मेयर इस्लामिस्टों के कंट्रोल में हैं।
सांसद ली एंडरसन सस्पेंड
ब्रिटिश संसद के निचले सदन के स्पीकर लिंडसे होयले ने कहा, कि उन्होंने वोट के लिए सामान्य संसदीय प्रक्रिया को तोड़ दिया है, क्योंकि फिलीस्तीन संघर्ष के बाद कई सांसदों को हिंसा की धमकियां मिली थीं।
वहीं, टेलीविजन चैनल जीबी न्यूज से शुक्रवार को बात करते हुए एंडरसन ने कहा, कि "मैं इस बात को नहीं मानता, कि इन इस्लामिस्टों को हमारे देश पर कंट्रोल मिल गया है, लेकिन इस बात पर मैं विश्वास करता हूं, कि इन इस्लामिस्टों को सादिख खान (लंदन के मेयर) और लंदन पर कंट्रोल मिल गया है और सादिख खान ने हकीकत में हमारी राजधानी को अपने साथियों के हवाले कर दिया है।"
ली एंडरसन के इसी बयान के बाद राजनीति तेज हो गई और कंजर्वेटिव पार्टी को उन्हें सस्पेंड करना पड़ा।
Lee Anderson says Sadiq Khan has given London away to his Islamist mates. Good job Lees boss is a spineless worm with no moral compass, otherwise hed lose the whip. pic.twitter.com/viwdILWNNh
— Parody Rishi Sunak (@Parody_PM) February 23, 2024
ये कोई पहली बार नहीं है, जब सादिख खान पर इस तरह के आरोप लगे हैं, कंजर्वेटिव पार्टी के कई नेता पहले भी सादिख खान पर दंगों को रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगा चुके हैं, हालांकि सादिख खान इन आरोपों से इनकार करते हैं।
ली एंडरसन की टिप्पणी के बाद सादिख खान ने कहा, कि "वह एंडरसन की टिप्पणियों को नस्लवादी और इस्लामोफोबिक मानते हैं और उनकी टिप्पणियां "मुस्लिम विरोधी नफरत की आग में घी डालेंगे।"
शनिवार को एंडरसन की टिप्पणियों की बढ़ती आलोचना के बीच, कंजर्वेटिव पार्टी ने कहा, कि उसने फैसला किया है कि वह अब संसद में उनका प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं।
कंजर्वेटिव पार्टी के अनुशासन विभाग के प्रभारी सरकारी मंत्री साइमन हार्ट के एक प्रवक्ता ने कहा, "कल की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगने से इनकार करने के बाद, मुख्य सचेतक ने सांसद ली एंडरसन को कंजर्वेटिव व्हिप को निलंबित कर दिया है।"
वहीं, सस्पेंड किए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट ली एंडरसन ने कहा, कि वो पार्टी के फैसले को समझ सकते हैं।
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "मैं चरमपंथ को उसके सभी रूपों में खत्म करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करना जारी रखूंगा - चाहे वह यहूदी विरोधी भावना हो या इस्लामोफोबिया।"
आपको बता दें, कि इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी की नेता सुएला ब्रेवरमैन, जो ब्रिटेन की गृहमंत्री थीं, उन्होंने भी आरोप लपगाए थे, कि पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुसलमान अग्रेजी लड़कियों को साजिशन निशाना बनाते हैं, उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते हैं और उनके साथ रेप करते हैं, जबकि पुलिस ज्यादातर मामलों में इसलिए कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि एक्शन लेने पर उसे इस्लामोफोबिक कहा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications