अब ISIS-K के खात्मे के लिए मैदान में उतरा ब्रिटेन, एयर चीफ मार्शल ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, 31 अगस्त: अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी अफगानिस्तान में ISIS-K के आतंकवादियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक के लिए तैयारी कर रहा है, जिसकी जानकारी ब्रिटेन के एयर चीफ मार्शल सर माइकल विंगस्टन ने सोमवार को दी, जिसके बाद अब साफ हो गया कि अमेरिका के साथ यूके भी इस्लामिक स्टेट खुरासान के खात्म के लिए हमलों में शामिल हो सकता है।

आतंकी संगठन ISIS-K ने हाल ही में काबुल एयरपोर्ट के गेट के पास दो आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 170 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। इस हमले के बाद अमेरिका ने तुंरत एक्शन लेते हुए ड्रोन स्ट्राइक करते हुए ISIS-K के दो हाई प्रोफाइल आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद फिर एक और सैन्य हमले में विस्फोटक से भरी गाड़ी को निशाना बनाया था।
ISIS-K के खिलाफ अब यूके की तैयारी
अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में आतंकी संगठन के कम से कम 2 हजार लड़ाकों का खुलासा करने के बाद अब ब्रिटेन ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में आतंकी नेटवर्क पर हमले शुरू करने के लिए तैयार है। ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर माइक विंगस्टन ने सोमवार को द डेली टेलीग्राफ अखबार को बताया कि ब्रिटेन ISIS-K के खिलाफ हमलों में शामिल हो सकता है।
'दुर्गम क्षेत्रों में हम हमला करने में सक्षम'
उन्होंने कहा कि काबुल हवाईअड्डे पर आईएसआईएस-के के भीषण हमले के बाद में मारे गए लोगों के लिए ब्रिटेन गठबंधन सहयोगियों के साथ खड़ा है और आतंक के इस नेटवर्क का हर तरह से मुकाबला करने के तैयार हैं, चाहे वो कहीं से भी संचालित होते हो। उन्होंने कहा कि हिंसक उग्रवाद अपना सिर उठा रहा, जो यूके और हमारे सहयोगियों के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात भी दोहराया कि अफगानिस्तान शायद दुनिया के उन दुर्गम क्षेत्रों में से है और वहां हम हमला करने में सक्षम हैं।
170 लोगों की गई थी जान
आपको दें कि इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान सहयोगी, जिसे इस्लामिक स्टेट खुरासान या ISIS-K कहा जाता है। उसने काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो धमाकों की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें गुरुवार को 170 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications