20 मिनट का सफर, उबर ने वसूले 9.29 लाख रुपए

सलामा और उनके दोस्तों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया तो उन्हें कंपनी ने करीब 150 डॉलर वापस कर दिए

नई दिल्ली। टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने एक कनाडाई नागरिक से टोरंटो में भीड़भाड़ वाले घंटे में 20 मिनट की सवारी के लिए 14,400 डॉलर वसूल किए। खबरों के मुताबिक, यात्री हिशम सलामा ने 8 दिसंबर को यात्रा के लिए एक उबर एक्स बुक की, कीमतें बढ़ी होने के कारण यात्रा पूरी होने के बाद उसे करीब 20 डॉलर अदा करने थे। लेकिन जब वो अपने गंतव्य पर पहुंचे, तो यात्रा शुल्क 18,518.50 डॉलर या‍नि भारतीय रुपयों में करीब 9.29 लाख रुपये के बिल के रूप में दिखाया गया।

20 मिनट का सफर, उबर ने वसूले 9.29 लाख रुपए

रिपोर्ट के मुताबिक यात्री ने बताया, 'यात्रा पूरी करने के 20 मिनट बाद, जब मैं अपने दोस्त के साथ था तो मुझे लगा कि मुझे अपना क्रेडिट कार्ड जांचना चाहिए और ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सब कुछ ठीक है। ये नहीं हुआ और बकाया अभी भी लंबित था।' उन्होंने कहा कि वो उबर से संपर्क साधने में विफल रहे लेकिन उन्हें अगले दिन एक कॉल आया जिसमें उबर के प्रतिनिधि ने उन्हें बताया कि शुल्क सही था। उन्हें एक संदेश भी प्राप्त हुआ जिसमें ये लिखा था कि किराया जहां से उन्होंने गाड़ी पकड़ी थी और अपने गंतव्य स्थान तक बिल्कुल ठीक पाया गया है।

जिसके बाद सलामा और उनके दोस्तों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया तो उन्हें कंपनी ने करीब 150 डॉलर वापस कर दिए जो अदा की गई रकम से बहुत कम थे। सलामा की दोस्त एमेली केन्नार्ड ने 9 दिसंबर को ट्वीट कर मामले को उठाया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर खिंचाई होती देख उबर ने अपनी गलती का एहसास किया और सवारी को पूरी रकम वापस कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+