यूएई में अब हफ्ते में होगा सिर्फ साढ़े चार दिन काम

अबू धाबी, 08 दिसंबर। यूएई में नए कार्यालय समय अगले साल 1 जनवरी से लागू होंगे. इस तरह से संयुक्त अरब अमीरात अरब दुनिया का एकमात्र खाड़ी राज्य बन जाएगा जहां शुक्रवार को पूर्ण अवकाश नहीं होगा. यूएई सरकार के मुताबिक नई समय-सारणी के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में सप्ताहांत शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर रविवार तक चलेगा. हालांकि देश भर में जुमे की नमाज स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे पढ़ी जाएगी.
साढ़े चार दिन का काम
अरब मीडिया के मुताबिक फैसले का उद्देश्य "यूएई को वैश्विक बाजारों में बेहतर तरीके से पेश करना" है. करीब 15 साल पहले संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार और शुक्रवार को सप्ताहांत होता था.
पश्चिमी दुनिया की तरह यूएई में पेशेवर और निजी जीवन को संतुलित करने और सामाजिक कल्याण की कोशिश में शनिवार और रविवार की छुट्टियों की घोषणा की गई है. आर्थिक रूप से यूएई वैश्विक बाजार के साथ सहयोग करने में सक्षम होगा, क्योंकि वैश्विक स्तर पर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहते हैं. इस फैसले से यूएई में काम करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए पैसा ट्रांसफर करना भी आसान हो जाएगा.
यूएई ने हाल ही में राजनयिक संबंध स्थापित करने के बाद इस्राएल के साथ कई अरब डॉलर के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यूएई के फैसले का अरब जगत में खुलकर स्वागत किया गया. देश में शुक्रवार की जगह रविवार की छुट्टी के फैसले की सोशल मीडिया पर सराहना भी हो रही है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "इतने सालों से मैं शुक्रवार और शनिवार को वीकएंड का आदी हो गया हूं, मैं इस बदलाव से खुश हूं." दुबई में आईटी कर्मचारी मनोज कहते हैं कि शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी के कारण समस्या होती थी क्योंकि क्लाइंट जिन देशों में काम करते हैं उनके मुताबिक हमारी छुट्टी नहीं होती थी.
एए/सीके (एएफपी)
Source: DW
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications