Dubai schools: ड्रोन हमले के बाद दुबई में स्कूल हुए ऑनलाइन, एग्जाम टले, जानें ताजा अपडेट
Dubai schools: UAE (संयुक्त अरब अमीरात) और दूसरे खाड़ी इलाकों में ईरान ने मिसाइल हमले किए हैं। इसके बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। तो वहीं हालात बेकाबू ना हो इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लगातार जारी है, सुरक्षा के मद्देनजर UAE के शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई ऑनलाइन यानी रिमोट लर्निंग के माध्यम से होगी।
UAE के स्कूलों ने 2 मार्च से 4 मार्च के बीच होने वाले एग्जाम को एडजस्ट या पोस्टपोन करना शुरू कर दिया है, लेकिन कई परिवारों के लिए बड़ा सवाल यह है कि एग्जाम का क्या होगा? रविवार को जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, रास अल खैमाह के एक इंडियन स्कूल में ग्रेड 1 से 9 और ग्रेड 11 के सभी बचे हुए एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं।

स्कूल ने कहा कि 'पिछले एग्जाम के मार्क्स या कैंसिल किए गए सब्जेक्ट्स के मॉडल टेस्ट का इस्तेमाल सालाना रिजल्ट तैयार करने में किया जाएगा। फेल हुए सब्जेक्ट्स के एग्जाम के नियमों के हिसाब से दोबारा टेस्ट होंगे।'
Dubai Schools News: फिलहाल सभी एग्जाम टाल दिए गए हैं
दुबई में, अल सादिक इस्लामिक इंग्लिश स्कूल ने कन्फर्म किया है कि प्रभावित समय के दौरान होने वाले सभी एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए हैं और बदली हुई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। अबू धाबी के शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में, प्रिंसिपल अभिलाषा सिंह ने कहा कि एग्जाम रिमोटली होंगे और कोविड के समय जैसे ही तरीके अपनाए जाएंगे, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन के निर्देशों के मुताबिक क्लास डिस्टेंस लर्निंग में शिफ्ट हो गई हैं। अधिकारियों ने ऑनलाइन लर्निंग को सुरक्षा और भलाई के हित में उठाया गया एक एहतियाती कदम बताया है।
Dubai Schools News update: दुबई में बिगड़े हालात
आपको बता दें कि 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले किए, हालांकि इस लड़ाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो चुकी है। इस बार में जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले को बिल्कुल सही बताया है। उनका कहना है कि परमाणु हथियारों से लैस किसी भी आतंकी सरकार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत नौ जहाज तबाह-ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत ईरान के सैकड़ों ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और नौ जहाजों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। इस खबर के बाद ईरान की सड़कों पर लोग खुशी मना रहे हैं और जश्न का माहौल है। ट्रंप ने ईरानी सेना और पुलिस से अपील की है कि वे हथियार डाल दें, ताकि उनकी जान बच सके।'












Click it and Unblock the Notifications