सुरक्षा के लिए विदेशों में अपनी नेशनल ड्रेस न पहनें यूएई के लोग
अबु धाबी। खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात के लोगों से कहा गया है कि वे विदेशों में अपनी राष्ट्रीय पोशाक न पहनें। दरअसल कुछ दिनों पहले यूएई के एक नागरिक को अमेरिका में हिरासत में लिया गया था।

इस नागरिक का नाम अहमद अल-मेनहाली है और यह बिजनेसमैन है। इसे ओहायो के एक होटल में पारंपरिक अरबी पोशाक पनने के कारण हिरासत में लिया गया था।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि होटल के कर्मचारी ने समझा कि अल-मेनहाली का संबंध आईएसआईएस से हो सकता है। इसके बाद यूएई के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वो इस बात को लेकर सजग रहे हैं कि विदेश में किस तरह के कपड़े पहन रहे हैं।
मंत्रालय के बयान में ओहायो की घटना का जिक्र किए बिना कहा गया है कि यूएई के नागरिकों को विदेश में 'अपनी सुरक्षा' को देखते हुए परांपरिक पोशाक नहीं पहननी चाहिए। मंत्रालय ने शनिवार को ये चेतावनी जारी की है।
इससे एक दिन पहले मंत्रालय ने यूरोप जाने वाली नागरिकों से कहा है कि अगर देश में पूरी तरह मुंह ढकने पर पाबंदी है, तो उस पर अमल करें।












Click it and Unblock the Notifications