24 घंटे के अंदर UAE ने लिया भारतीयों की मौत का बदला, एयरस्ट्राइक में मारा गया हूती का टॉप कमांडर

हूती विद्रोहियों का उदय साल 1980 के दशक में यमन में हुआ था और यमन के उत्तरी हिस्से में ये शिया आदिवासी मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन है।

अबूधाबी, जनवरी 18: महज 24 घंटे के अंदर संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीयों की मौत का बदला ले लिया है और हूती विद्रोहियों के टॉप कमांडर को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है। यमन की राजधानी सना की एक इमारत पर आज यूएई की तरफ से एयरस्ट्राइक किया गया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें हूती विद्रोहियों का टॉप कमांडर मेजर जनरल अब्दुल्लाह कासिम अल जुनैद भी शामिल है।

मारा गया हूती का टॉप कमांडर

मारा गया हूती का टॉप कमांडर

अरब न्यूज की तरह से हूती विद्रोहियों के टॉप कमांडर मेजर जनरल अब्दुल्लाह कासिम अल जुनैद के मारे जाने की पुष्टि की गई है और कहा गया है कि, बीती रात अरब फोर्सेस की तरफ से सना में भीषण बमबारी की गई, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गये हैं और ये सभी हूती विद्रोहियों के प्रमुख अधिकारी थे। आपको बता दें कि, इससे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यूएई की राजधानी अबूधाबी में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गये। इसके साथ ही गठबंधन सेना ने कहा है कि, उन्होंने आठ ड्रोन हमलों को नाकाम किया है, जो सऊदी अरब पर किए गये थे।

कड़ी कार्रवाई होकर रहेगी- यूएई

कड़ी कार्रवाई होकर रहेगी- यूएई

आपको बता दें कि, साल 2018 के बाद पहली बार हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया था और राजधानी अबूधाबी पर ड्रोन हमला किया था, जिसके बाद यूएई के विदेश मंत्री ने इसकी निंदा करते हुए इस हमले को एक आतंकी घटना ठहराया था और कहा था कि, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, अब खबर आ रही है, कि हूती विद्रोहियों के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया गया है। आपको बता दें कि, यूएई के एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई थी और तेल से भरे तीन टैंकरों में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे एयरपोर्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है। यूएई के एयरपोर्ट पर हुए इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी।

2019 के बाद सबसे भीषण हमला

2019 के बाद सबसे भीषण हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, गठबंधन सेना ने साल 2019 के बाद हूती विद्रोहियों पर सबसे खतरनारक हमला किया है, जिसमें 19 लोगों का मारे जाने की पुष्टी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई हमले में हूती के टॉप कमांडर अब्दुल्लाह कासिम के अलावा उसके 25 साल के बेटे और उसकी पत्नी समेत उसके परिवार के कई और लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, कुछ और मारे गये लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। गठबंधन सेना के प्रवक्ता ने कहा कि, यूएई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के जवाब में ये हवाई हमला किया गया था। वहीं, हूती विद्रोहियों के उप-विदेश मंत्री ने कहा है कि, हवाई हमले में 20 लोग मारे गये हैं।

हवाई हमले पर हूती विद्रोहियों की प्रतिक्रिया

हवाई हमले पर हूती विद्रोहियों की प्रतिक्रिया

वहीं, हवाई हमले को लेकर हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित 'अल मसीराह' टीवी ने कहा है कि, 'हवाई हमले में घरों को काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोग मारे गये हैं, तो कई लोग घायल हैं'। आपको बता दें कि, यूएई ने यमनी बलों को ना सिर्फ लड़ने के लिए हथियार दिए हैं, बल्कि उन्हें ट्रेनिंग भी दी है। लेकिन, पिछले कुछ सालों से यूएई ने यमन से दूरी बनानी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, यमन के उत्तरी हिस्से पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का कब्जा है, जिसके खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना पिछले कई सालों से युद्ध कर रही है।

कौन हैं हूती विद्रोही

कौन हैं हूती विद्रोही

आपको बता दें कि, हूती विद्रोहियों का उदय साल 1980 के दशक में यमन में हुआ था और यमन के उत्तरी हिस्से में ये शिया आदिवासी मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन के जन्म का मुख्य उद्येश्य यमन में सुन्नी इस्लाम की सलाफी विचारधारा का विरोध करना है और साल 20111 से पहले जब यमन में सुन्नी नेता अली अब्दुल्ला सालेह की सरकार थी, उस वक्त हूती विद्रोहियों के खिलाफ काफी आक्रामक ऑपरेशंस चलाए गये, लिहाजा शिया मुसलमानों में सुन्नियों के तानाशाह नेता के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। हूती विद्रोहियों को मुख्य तौर पर ईरान का समर्थन हासिल है, जबकि सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ स्पेशल फोर्स का गठन किया हुआ है और ईरान के साथ सऊदी-यूएई के विवाद की सबसे बड़ी वजह यही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+