अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैवल बैन को दी मंजूरी
वॉशिंगटन। अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कई मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमरीका में आने पर लगाए गए डोनल्ड ट्रंप प्रशासन के ट्रैवल बैन को मंजूरी दे दी है। सर्वोच्च अदालत ने निचली अदालत का फैसला पटलते हुए 5-4 से ट्रैवल बैन को सही ठहराया। इससे पहले निचली अदालतों ने ट्रंप प्रशासन के फ़ैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि, मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमरीका में ना आने देने का निर्णय पूरी तरह से राष्ट्रपति के आधिकारिक दायरे में आता है। सरकार ने यह फैसला राष्टीय सुरक्षा के तहत लिया है।
प के इस ट्रैवल बैन को मुस्लिमों के खिलाफ एक गैरकानूनी प्रतिबंध बताकर इसकी आलोचना की जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस विवाद को खत्म माना जा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर खुशी जाहिर की है।
आपको बता दें कि, पिछले साल छह मार्च को ट्रंप ने सभी शरणार्थियों और छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ईरान, लीबिया, सूडान, सोमालिया, सीरिया और यमन के नागरिकों के अमेरिका आने पर 90 दिन की पाबंदी और शरणार्थियों के आने पर 120 दिन की रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications