अमेरिका में 15 अगस्त पर राष्ट्रीय जश्न मनाने की तैयारी, अमेरिकी सासंदों ने संसद में किया बिल पेश

अमेरिका में भी भारत के स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर मनाना शुरू किया जा सकता है। यूएस की संसद में इसे लेकर प्रस्ताव पेश किया गया है। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार ने ये प्रस्ताव रखा है।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्रीथानेदार की अगुवाई में भारतीय अमेरिकी सांसदों के दल द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव में भारत के स्वतंत्रता दिवस को दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर घोषित करने का आग्रह किया गया है।

August 15 as National Day of Celebration

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी, जिसकी जड़ें दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है, वह वैश्विक लोकतंत्र और शांति, स्थायित्व और समृद्धि बढ़ाने के लिए साथ काम करती रहेगी।

इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सांसद श्री थानेदार की तरफ से पेश किया गया है। इस प्रस्ताव को सांसद बडी कार्टर और ब्रैड शर्मन ने भी को-स्पॉन्सर किया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आए थे और उन्होंने दोनों देशों के समान हितों और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, बहुलतावाद, कानून के शासन, मानवाधिकार के सम्मान के प्रति साझा प्रतिबद्धताओं के आधार पर विश्वास और आपसी समझ को एक नए स्तर पर स्थापित किया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय विरासत वाले अमेरिकी नागरिक देश में सार्वजनिक जीवन को सरकारी अधिकारी, सैन्यकर्मी और कानून लागू करने वाले अफसर बनकर बढ़ाते हैं। यह लोग अमेरिकी संविधान के सिद्धांतों का समझदारी से पालन करते हैं। देश की अनेकता को समृद्ध करने में अहम योगदान देते हैं।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के साथ मनाया जाना जरूरी और अहम है। इससे दोनों देश उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों की तस्दीक कर सकते हैं, जिनके आधार पर उनका जन्म हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+