चीन को चेतावनी देने के लिए 42 साल बाद अमेरिकी एयरक्राफ्ट पहुंचा वियतनाम

हनोई। वियतनाम युद्ध के बाद पहली बार अमेरिकी एयरक्राफ्ट वियतनाम पहुंचेने से पूरी दुनिया को एक बार चौंका दिया है। वियतनाम में अमेरिकी एयरक्राफ्ट पंहुचने से चीन और यूएस के रिश्तों पर एक बार फिर तल्खियां देखने को मिल सकती है। इस यात्रा को दो पूर्व दुश्मन राष्ट्रों के बीच उभरती दोस्ती को और गहरा करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है। वियतनाम के डा नैंग शहर में यूएसएस कार्ल विंसन अपने 5,500 जलसैनिक, दो अन्य जहाज के साथ पांच दिनों के दौरे के लिए पहुंचा है।

साउथ चाइना सी विवाद के बीच पहुंचा कार्ल विंसन

साउथ चाइना सी विवाद के बीच पहुंचा कार्ल विंसन

वियतनाम युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट को वियतनाम भेजा है, जिससे साउथ चीन सी में चल रहे विवाद की जड़ चीन से नाराजगी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस एयरक्राफ्ट को लेकर अभी तक चीन की किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। वहीं, वियतनाम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस एयरक्राफ्ट का उद्देश्य इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता, विकास और आपसी सहयोग को सुनिश्चित करना है। वियतनाम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ले थी थू हैंग ने इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूती से आगे बढ़ना का संकेत बताया है।

चीन को चेतवानी है अमेरिकी एयरक्राफ्ट

चीन को चेतवानी है अमेरिकी एयरक्राफ्ट

इससे पहले साउथ चाइना सी में अमेरिकी शिप को देखते ही चीन कई बार आपत्ति जता चुका है। साउथ चाइना सी में कई बार चीन और अमेरिका के शिप एक दूसरे के आमने सामने हो चुके हैं। चीन लंबे समय से साउथ चाइना सी में तेजी से कंसट्रक्शन का निर्माण कर रहा है, जिससे अमेरिका समेत साउथ एशियाई मुल्क आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं। अमेरिकी एयरक्राफ्ट का वियतनाम पहुंचना चीन के लिए चेतावनी की तरह है, जो साउथ चाइना सी में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।

साउथ एशिया में चीन-अमेरिका आमने सामने

साउथ एशिया में चीन-अमेरिका आमने सामने

वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका और वियतनाम के बीच रिश्तों में मधुरता आई है। वियतनाम नौसेना को मजूबती प्रदान करने के लिए अमेरिका लंबे समय से मदद कर रहा है। वहीं, चीन की हरकतों से बाज आने के लिए वियतनाम भी अमेरिका की मदद लेता आया है। दक्षिण एशिया और प्रशांत महासागर में चीन की ताकत को कम करने के लिए अमेरिका लगातार कोशिश कर रहा है। हाल ही में अमेरिका ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि साउथ एशिया में बीजिंग की दादागिरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+