Tyson Foods का CFO नशे में अनजान मह‍िला के घर में घुसा, कपड़े उतारे और बेड पर सो गया, गिरफ्तार

टायसन नशे में धुत्त होकर एक अनजान महिला के घर में घुस गए थे और उसके बेड पर सो गए थे। जॉन आर टायसन, टायसन फूड्स कंपनी के संस्थापक के परपोते हैं। जॉन ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है।

अमेरिका स्थित एक मीट प्रोसेसिंग कंपनी टायसन फूड्स के CFO जॉन आर टायसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टायसन नशे में धुत्त होकर एक अनजान महिला के घर में घुस गए थे और उसके बेड पर सो गए थे। जॉन आर टायसन, टायसन फूड्स कंपनी के संस्थापक के परपोते हैं। जॉन ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है।

Tyson Food

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना अमेरिका के अर्कांसस प्रान्त की है। फेयेटविले पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह एक महिला ने फोन कर अजीब तरह की शिकायत करते हुए कहा कि जब वह अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके घर में एक अनजान आदमी सोया हुआ है। महिला की शिकायत के बाद जब पुलिस अफसर उस जगह पर पहुंचे तो देखा कि एक आदमी अपने कपड़े जमीन पर रखकर बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा है। इसके बाद उसे जगाने की कोशिश की गई लेकिन वो कुछ भी नहीं बोल पा रहा था। जॉन को उठाने के दौरान पुलिस को पता चला कि वो नशे में धुत्त है।

जॉन टायसन ने मांगी माफी

जॉन आर टायसन के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर शराब पीकर हंगामा करने और किसी की प्रॉपर्टी में घुसने का चार्ज लगाए हैं। 415 डॉलर के बांड पर रिहा होने के बाद टायसन को 1 दिसंबर को अदालत में पेश किया जायेगा। इस बीच कंपनी टायसन फूड्स ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे उनका निजी मामला बताया। हालांकि टायसन ने इस घटना पर माफी मांगते हुए कहा है कि वह शराब छोड़ने के लिए परामर्श केंद्र का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत आचरण के लिए शर्मिंदा हूं जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों, कंपनी के मूल्यों और अपेक्षाओं के साथ असंगत है, जो हम यहां टायसन फूड्स में एक-दूसरे के लिए रखते हैं। मैंने एक गंभीर गलती की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+