डोनाल्ड ट्रंप पर महिलाओं ने लगाए निजी अंगों से छेड़छाड़ और किसिंग के आरोप

वाशिंगटन। महिलाओं के बारे में गंदी बातें करने के लिए बदनाम रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप पर अब गंदी हरकतें करने के आरोप लगे हैं।

न्यूयार्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने विमान यात्रा के दौरान एक महिला के निजी अंगों से छेड़छाड़ की और दूसरी महिला से हाथ मिलाने के बाद उनको चूमना शुरू कर दिया।

jessica leeds

'ट्रंप ने ऑक्टोपस की तरह मुझे दबोचा'

74 साल की हो चुकीं बिजनेस वुमन ने लगभग 35 साल पहले हुए वाकये को याद करते हुए ट्रंप की अश्लील हरकतों के बारे में बताया। वह तब एक पेपर कंपनी में काम करती थीं और 38 साल की थीं।

उन्होंने कहा कि फ्लाइट के फर्स्ट क्लास में ट्रंप उनकी बगल वाली सीट पर थे। टेकऑफ के लगभग 45 मिनट बाद अचानक ट्रंप ने उनके ब्रेस्ट के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया और उनकी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की।

लीड्स ने कहा, 'ट्रंप के हाथ ऑक्टोपस की तरह मुझे दबोच रहे थे। यह दरअसल एक हमला था।'

donald trump1

'मैंने हाथ मिलाया तो ट्रंप ने मुझे चूमना शुरू कर दिया'

एक दूसरी महिला राशेल क्रूक्स ने भी ट्रंप पर अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगाया। 2005 में राशेल क्रूक्स 22 साल की थीं और ट्रंप टावर में चल रहे एक रियल स्टेट कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थीं।

एक दिन सीढ़ियों के पास उनकी मुलाकात ट्रंप से हुई। राशेल ने अपना परिचय दिया और हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ी। लेकिन ट्रंप सिर्फ हाथ मिलाने तक नहीं रूके। राशेल ने बताया, 'ट्रंप ने मेरे गालों और होठों पर चूमना शुरू कर दिया। यह बहुत अश्लील था। मैं उनके व्यवहार से काफी दुखी हुई। वह ऐसा कैसे कर सकते थे?'

राशेल ने बताया, 'ट्रंप एक दिन फिर मेरे ऑफिस आए और मेरा नंबर मांगने लगे। मैंने वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वो अपनी मॉडलिंग एजेंसी में मुझे काम देना चाहते हैं। मैंने अपना नंबर ट्रंप को दिया लेकिन मॉडलिंग एजेंसी ने कभी कॉन्टेक्ट नहीं किया। मैं जहां भी ट्रंप को देखती, उनकी नजरों से बचने की कोशिश किया करती थी।'

donald trump

'मैं महिलाओं के साथ कुछ भी कर सकता हूं'

पिछले सप्ताह ट्रंप का 11 साल पहले का एक वीडियो जारी हुआ जिसमें वह कह रहे हैं कि वह शादीशुदा महिलाओं के साथ सोते हैं और वह जो चाहें महिलाओं के साथ कर सकते हैं क्योकि वे स्टार हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे महिलाओं के निजी अंगों से भी छेड़छाड़ कर सकते हैं।

ट्रंप के इस वीडियो के जारी होने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई।

trump

महिलाओं के आरोपों से ट्रंप ने किया इनकार

रविवार को प्रतिद्वंद्वी कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के साथ हुए डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से महिलाओं के आरोपों पर सवाल दागे गए तो उन्होंने दोनों ही घटनाओं से इनकार किया।

ट्रंप के चुनावी अभियान के प्रवक्ता ने भी न्यूयार्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट का खंडन किया और इसे डोनाल्ड ट्रंप का चरित्र हनन करने की राजनीतिक साजिश करार दिया।

चुनावी अभियान के प्रवक्ता ने कहा, 'मीडिया चुनाव को तय करने की कोशिश में बहुत नीचे गिर गई है। वह दशकों पहले की घटना बताकर ट्रंप का चरित्र हनन करने की कोशिश कर रही है। न्यूयार्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी है।'

न्यूयार्क टाइम्स का कहना है कि इस रिपोर्ट के छपने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मुकदमा चलाने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+