अमेरिका के Spy प्लेन को चीनी लड़ाकू विमानों ने घेरा, टक्कर होते-होते बची
अमेरिका के Spy प्लेन को चीनी लड़ाकू विमानों ने घेरा टक्कर होते-होते बची
नई दिल्ली। पूर्वी चीन के ऊपर दो चीनी विमानों और एक अमेरिकी प्लेन में टक्कर होते-होते बची। यूएस नेवी का सर्विलांस प्लेन समुंद्र तट पर पहुंचा तो दो चीनी फायटर प्लेनों ने उसे घेर लिया। जिसके बाद आसमान में ये एकबारगी टकराते हुए बचे।

जिस वक्त ये तीनों प्लेन आसमान में थे तो एक बार तो चीन का जे-10 अमेरिकी विमान से मजह 300 फीट दूर रह गया था। शनिवार को हुए इस टकराव के बारे में यूएस और चीन ने अपने-अपने दावे किए हैं। बताया गया है कि चीनी विमान मिसाइल से लैस थे।
बीते तीन महीनों में ये तीसरा मौका है, जब चीन और अमेरिका के विमानों में इस तरह का टकराव देकने को मिला है। मई में दो दफा (17 और 25 मई ) चीन के विमानों ने अमेरिकी विमान को घेरने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications