Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हांगकांग के बाद बेल्जियम में भी मिला कोरोना के नए वेरिएंट का एक मरीज, दुनिया में बजाई खतरे की घंटी

नई दिल्ली, 26 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट B.1.1.529 ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इस नए वेरिएंट का कहर अभी तक दक्षिण अफ्रीका में ही देखने को मिल रहा था, लेकिन अब अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, हांगकांग के बाद बेल्जियम में भी कोरोना के नए वेरिएंट का 1 मरीज सामने आया है। किसी यूरोपीय देश में ये नए वेरिएंट का पहला केस है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति विदेश से लौटने वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आया था। बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री ने नए वेरिएंट का पहला केस मिलने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि हांगकांग में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के 2 मरीजों में से एक दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। दक्षिण अफ्रीका के बाद हांगकांग और बेल्जियम में कोरोना के नए वेरिएंट के मरीज मिलने से वहां खतरे की घंटी बज गई है।

South Africa new corona variant found in Hong kong

तेजी से म्यूटेंट हो रहा है कोरोना का नया वेरिएंट

हांगकांग सरकार ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट के 2 मरीज हांगकांग में पाए गे हैं। इनमें एक दक्षिण अफ्रीका से आया यात्री है और दूसरा किसी होटल में ठहरा हुआ यात्री ही है। हांगकांग सरकार का मानना है कि ये नया वेरिएंट हवा के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका में जीन सीक्वेसिंग संस्थान को चलाने वाले अफ्रीकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर Tulio de Oliveira ने बताया है कि नया वेरिएंट कोरोना के पुराने वेरिएंट से बहुत ही अलग है। नया वेरिएंट बहुत तेजी से म्यूटेंट होता है।

नए वेरिएंट के दक्षिण अफ्रीका में 100 से अधिक मामले

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री Joe Phaahla ने कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट का बहुत तेजी से म्यूटेंट होना गंभीर चिंता का विषय है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज में क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट और श्वसन रोगों के प्रमुख एनी वॉन गॉटबर्ग ने कहा, वायरोलॉजिस्ट ने देश में अब तक लगभग 100 मामलों का पता लगाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी वायरस पर चर्चा करने के लिए मिले हैं, जो बोत्सवाना में भी पाया गया है।"

नए वेरिएंट को लेकर भारत में एडवाइजरी जारी

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत में भी खतरा बरकरार मंडरा रहा है। गुरुवार को भारत सरकार ने इसको लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, जिन देशों में अभी नए वेरिएंट के मरीज मिले हैं, उन्हें बहुत रिस्क के तौर पर माना जा रहा है। उन देशों से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग और स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही उनके कॉन्टैक्ट में आने वाले सभी लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+