एक साथ भूकंप के दो तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया, जानमाल का नुकसान नहीं
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज दो बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोग काफी डर गए, लेकिन भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप के यह झटके समुद्र से 10 किलोमीटर गहराई में महसूस किए गए, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र सुमात्रा द्वीप के बेंगकुलू प्रांत में था। भूकंप के ये तेज झटके कई द्वीप में स्थित कई प्रांतों में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटकों के तकरीबन 6 मिनट के बाद एक बार फिर से भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 दर् की गई, हालांकि इसके बाद सुनामी की चेतावनी को जारी नहीं किया गया। बेंगकुलू के एक निवासी ने ट्वीट लिखा, हम सुबह लगातार कई भूकंप के तेज झटकों से जग गए। बता दें कि इंडोनेशिया में 270 मिलियन लोगों की आबादी है, यहां अक्सर भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाते हैं। पैसिफि बेसिन में होने की वजह से यहां ज्वालामुखी फटते रहते हैं, जिसके चलते भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications