'हो जाइए तैयार, ताजमहल खरीदने भारत आ रहे एलन मस्क', अरबपति के इस ट्वीट पर लोगों ने लिए मजे
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपनी मस्तमौला जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। उनके पास अथाह पैसा है, ऐसे में अगर उनको कोई चीज पसंद आ जाती है, तो वो उसे खरीदने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर के साथ भी ऐसा किया, जहां कंपनी पर जोर डालकर उसे उन्होंने 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। अब मस्क ने ताजमहल को लेकर भी एक ट्वीट किया है, जिस पर भारतीय यूजर्स ने जमकर मजे लिए।

ताजमहल पर कही ये बात
दरअसल History Defined नाम के एक ट्विटर यूजर ने आगरा फोर्ट की तस्वीर शेयर की, जिसमें पत्थरों पर बनी खूबसूरत डिजाइन को दिखाया गया था। इस पर एलन मस्क ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि ये वास्तव में अद्भुत है। मैं 2007 में यहां गया था, इसके साथ ही मैंने ताजमहल देखा, जो वाकई में दुनिया का अजूबा है। इसके बाद मस्क के ट्वीट पर कमेंट की बाढ़ आ गई।

लोगों ने कही ये बात
बहुत से ट्विटर यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने ट्वीट कर मजे भी लिए। सतीश नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि तो इसका मतलब एलन मस्क साहब अब ताजमहल खरीदने आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब एलन भाई की नजर पड़ चुकी है ताजमहल पर, उनकी टीम इसका रेट तैयार करवा रही है। वहीं बहुत से लोगों ने उन्हें भारत की दूसरी खूबसूरत पुरानी इमारतें देखने की सलाह दी।

मां ने बताई दादा-दादी की कहानी
मस्क की मां माए मस्क ने उन्हें दादा-दादी की ताजमहल यात्रा के बारे में बताया। साथ ही उनकी तस्वीरें भी साझा की हैं। माए मस्क ने लिखा कि 1954 में आपके दादा-दादी दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया जाते समय ताजमहल देखने गए थे। वे एक इंजन वाले प्रोपेलर विमान में रेडियो या जीपीएस के बिना इस यात्रा को करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। उनका आदर्श वाक्य, 'खतरनाक तरीके से जियो...सावधानी से जीयो' था।

क्या है ताजमहल का विवाद?
बहुत से लोग ताज महल को तेजो महालया कहते हैं। उनका मानना था कि यहां पहले एक मंदिर था, जिसे तोड़कर ताजमहल बनाया गया। हाल ही में इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें ताजमहल के 22 बंद कमरों से जुड़े राज से पर्दा उठाने की मांग की गई है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications