धड़ाधड़ 'विरोधियों' के ट्विटर अकाउंट बंद कर रहे हैं एलन मस्क, अब Koo का अकाउंट सस्पेंड
एलन मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण के बाद कहा था, कि वो फ्री स्पीच के रखवाले बनेंगे, लेकिन अब अलग अलग नियमों का हवाला देकर ट्विटर विपरीत विचारधारा वाले लोगों के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर रहा है।

Koo Vs Twitter: दुनिया में नंबर-1 कारोबारी होने का तमगा गंवा चुके एलन मस्क ने जब ट्विटर खरीदा था, तो उन्होंने फ्री स्पीच की जबरदस्त वकालत की थी, लेकिन अब एलन मस्क धड़ाधड़ अपने आलोचकों के अकाउंट को बंद कर रहे हैं। पहले कई अमेरिकी पत्रकारों का ट्विटर अकाउंट बंद करने के बाद अब एलन मस्क ने भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू के एक अकाउंट को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर हैंडल @kooeminence, जिसे यूजर्स के सवालों का जवाब देने के लिए बनाया गया था, उसे शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है।

पत्रकारों के अकाउंट किए सस्पेंड
एलन मस्क ने गुरुवार को सीएनएन, द वाशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स और द इंडिपेंडेंट सहित कई नामी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। इन पत्रकारों में MSNBC के पूर्व होस्ट कीथ ओल्बरमैन, द न्यूयॉर्क टाइम्स के रेयान मैक, CNN के डॉनी ओ'सुल्लिवन और मैशेबल के मैट बाइंडर आदि शामिल हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए ट्विटर ने कहा ये सभी कंपनी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। एलन मस्क ने कहा कि, "पत्रकारों पर भी वही नियम लागू होते हैं जो बाकी सभी पर होते हैं। ये लोग मेरी रियल टाइम लोकेशन को ट्रैक कर रहे थे। ये मूल रूप से हत्या से संबंधित ट्विटर के प्राइवेसी रूल्स का सीधा उल्लंघन है।"
कू के अकाउंट को क्यों किया सस्पेंड?
घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "ट्विटर पर कू प्लेटफॉर्म के एक अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। आखिर क्यों? क्योंकि हम ट्विटर से कंपीटिशन करते हैं, इसलिए? मास्टोडॉन अकाउंट को भी आज सस्पेंड कर दिया गया है, तो फिर ये अभिव्यक्ति की आजादी कैसे है? और हम किस दुनिया में रह रहे हैं।" मयंक बिदावतका ने अपने ट्वीट में एलन मस्क को भी टैग किया है। आपको बता दें कि, ट्विटर ने कुछ दिन पहले अपने कुछ नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जिसके तहत अगर कोई यूजर, किसी शख्स का सटीक लोकेशन बगैक उसकी इजाजत के हासिल करता है, या उसे ट्रैक करता है, तो फिर उसके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में ट्विटर पर कई अमेरिकी पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड कर दिए गये हैं।

प्राइवेसी नीति का उल्लंघन
अमेरिकी पत्रकारों के अकाउंट बैन होने पर मचे घमासान को लेकर सफाई देते हुए ट्विटर का कहना है कि, उन खातों को निलंबित किया गया जो दूसरों की भलाई के लिए उसकी नई प्राइवेसी नीतियों में खतरा पैदा कर रहे थे। आपको बता दें कि ट्विटर ने अपने प्रतिद्वंदी मास्टोडन का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले एलन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले अकाउंट (@ElonJet) को सस्पेंड किया दया था। इस अकाउंट को बैन करते वक्त मस्क ने अपने परिवार पर आए एक खतरे का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उनके दो साल के बेटे को ट्रैक किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications