Elon Musk के 2 साल के बेटे को किया गया Live ट्रैक, आगबबूला अरबपति ने अकाउंट को किया सस्पेंड

आरोपी ने दावा किया है, कि उसके अकाउंट को सस्पेंड कर एलन मस्क ने अपनी ही नीति का उल्लंघन किया है और वो एक पाखंडी इंसान हैं।

elon musk

Elon Musk News: ट्विटर इंक ने अपने मालिक एलन मस्क के निजी जेट को वास्तविक समय में ट्रैक करने वाले एक ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने संबंधित ट्विटर अकाउंट को ऑपरेट करने वाले ऑपरेटर को कानूनी कार्रवाई की भी धमकी दी है और कहा कि, उनके बेटे का एक पागल द्वारा लागतार पीछा किया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को एलन मस्क के प्राइवेट जेट को लगातार ट्रैक करने वाले @ElonJet नाम के ट्विटर अकाउंट को परमानेंट सस्पेंड कर दिया है।

मस्क परिवार को किया जा रहा था ट्रैक

मस्क परिवार को किया जा रहा था ट्रैक

अक्टूबर महीने में 44 अरब डॉलर में ट्विटर प्लेटफॉर्म को खरीदने वाले एलन मस्क ने दिसंबर महीने में उनके परिवार को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट को स्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा, कि वो फ्री स्पीच के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लिहाजा उन्होंने उस शख्स के अकाउंट को बैन नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के रहने वाले छात्र जैक स्वीनी इस अकाउंट को चला रहा था और वो 20 साल का है। एलन मस्क ने आरोपी छात्रा को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और उन्होंने कहा कि, उनके 2 साल के बेटे के लोकेशन को लगातार इस अकाउंट से ट्रैक किया गया है। उन्होंने कहा कि, इस अकाउंट के जरिए लगातार एलन मस्क के जैट विमान को ट्रैक किया जाता था। हालांकि, एलन मस्क ने भले ही फ्री स्पीच का हवाला दिया है, लेकिन रिपोर्ट है कि ट्विटर ने आरोपी जैक के बाकी खाताओं को भी सस्पेंड कर दिया है। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, अभी तक ट्विटर और आरोपी जैक स्वीनी ने उसके सवाल का का जवाब नहीं दिया है।

एलन मस्क ने दी चेतावनी

एलन मस्क ने दी चेतावनी

बुधवार को एलन मस्क ने चेतावनी देते हुए कहा कि,"किसी भी व्यक्ति के रीयल-टाइम उसके लोकेशन की जानकारी को डॉक्स करने वाले किसी भी खाते को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह निजी सुरक्षा उल्लंघन है।" उन्होंने कहा कि, "डॉक्सिंग" किसी व्यक्ति या संगठन की पहचान करने वाली संवेदनशील जानकारी, जैसे घर का पता या फ़ोन नंबर, और फिर उसे सार्वजनिक रिलीज कर देना। हालांकि, एलन मस्क ने ये भी कहा कि, "किसी का लोकेशन को पोस्ट करना, जहां किसी ने थोड़ी देरी के लिए यात्रा की है, वह सुरक्षा समस्या नहीं है, इसलिए वह ठीक है।" अरबपति कारोबारी ट्वीट करते हुए कहा कि, उनके एक बेटे लिल एक्स को परेशान किया गया और उसके लाइव लोकेशन को दिखाया जा रहा था।

क्या मस्क अपने ही वादे से मुकरे?

क्या मस्क अपने ही वादे से मुकरे?

एलन मस्क ने कहा कि, "स्वीनी और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" आपको बता दें कि, आरोपी स्वीनी सेंट्रल फ्लोरिडा विश्वविद्यालय का एक छात्र है, जिसने पहले ही कह दिया था, कि उसके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है और उसने अपने ट्विटर फॉलोवर्स को फेसबुक और इस्टाग्राम पर उससे जुड़ने के लिए कह दिया था। वहीं, अकाउंट सस्पेंड होने के बाद स्वीनी ने एलन मस्क को पाखंडी बताया और कहा कि, एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद फ्री स्पीच को लेकर कसम खाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीनी के पास ऐसे कुछ और अकाउंट्स हैं और उनमें से एक अकाउंट से एलन मस्क के प्राइवेट जेट को भी ट्रैक किया जाता है। वहीं, अकाउंट सस्पेंड होने के बाद स्वीनी ने कहा कि, 'यह बताता है, कि वो अपने हिसाब से और अपनी मर्जी से खेल सकते हैं।'

स्वीनी को दिया गया था ऑफर

स्वीनी को दिया गया था ऑफर

एक इंटरव्यू के दौरान पिछले दिनों स्वीनी ने दावा किया था, कि साल 2021 में उसे अपना अकाउंट बंद करने के लिए एलन मस्क की तरफ से 5 हजार डॉलर की पेशकश की गई थी, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसके साथ ही स्वीनी ने ये भी दावा किया, कि ट्विटर पर ऐसे अकाउंट्स के जरिए कई बड़े कारोबारियों को ट्रैक किया जाता है, जिनमें मार्क जकरबर्ग, जेफ बेजोस, डोनाल्ड ट्रंप और बिल गेट्स शामिल हैं। वहीं, दावा किया गया है, कि जिस अकाउंट से एलन मस्क को ट्रैक किया जाता था, उस अकाउंट को एलन मस्क के कहने के बाद उसकी लोगों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+