Twitter ने 8 डॉलर वाले ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन प्लान को रोका, बहुत बुरी तरह फंसे Elon Musk

एलन मस्क ने ट्वीटर खरीदने के बाद पहले तो भारी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया और अब कर्मचारियों ने खुद ही ट्विटर से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।

Twitter stop $8 Subscription Program: ऐसा लग रहा है, कि ट्विटर खरीदने के बाद दुनिया के नंबर वन कारोबारी एलन मस्क ने अपने गले में बहुत बड़ा झंझट बांध लिया है और ट्विटर उनके लिए बहुत बड़ा मुसीबत साबित हो रहा है। ट्विटर ने अपने नये फैसले में ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन वाला 8 डॉलर का प्लान सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर को ये कदम उठाने के लिए इसलिए मजबूर होने पड़ा है, क्योंकि कौन सा ट्विटर अकाउंट असली है और कौन सा अकाउंट फर्जी है, इसका पता नहीं चल पा रहा था और भारी संख्या में ऑरिजनल ब्रांड्स के डूप्लिकेट अकाउंट्स तैयार कर लिए गये हैं, जिससे ट्विटर के सामने असली और नकली का पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है।

ब्लूटिक प्रोग्राम सस्पेंड

ब्लूटिक प्रोग्राम सस्पेंड

पहचान नहीं उजागर करने की शर्त पर ट्विटर के एक अधिकारी ने कहा कि, मौजूदा ग्राहकों के पास अभी भी अपने अकाउंट का इस्तेमाल करने की पहुंच होगी। वेबसाइट प्लेटफॉर्मर ने सबसे पहले ट्विटर के इस फैसले की जानकारी दी है। हालांकि, ट्विटर ने हाईप्रोफाइल अकाउंट्स के लिए 'ऑफिसियल' बैज को बहाल कर दिया है, जिसमें ग्रे बैज व्यवसायों और प्रमुख मीडिया आउटलेट्स के प्रोफाइल के नीचे शुक्रवार को इंटरनल अप्रूव लिस्ट के बाद दिखाई देने लगा है। आपको बता दें कि, इस हफ्ते की शुरूआत में ही ट्विटर ने आइडेंटिफिकेशन मार्कर को खत्म कर दिया था और अब उसे हटा दिया गया है।

फर्जी खातों से परेशान ट्विटर

फर्जी खातों से परेशान ट्विटर

फर्जी खातों ने ट्विटर को परेशान कर दिया है और फर्जी खातों की वजह से ही एलन मस्क ट्विटर डील से भागना चाह रहे थे, लेकिन ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल ने एलन मस्क को ट्विटर खरीदने के लिए मजबूर कर दिया और उसी गुस्से में एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को ट्विटर से बाहर निकाला था। ट्विटर ने 8 डॉलर भुगतान करने पर ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन रखा है, लेकिन इसका जमकर गलत इस्तेमाल किया जाने लगा है। जैसे अमेरिका की एक दवाई कंपनी के नाम पर एक ब्लूटिक फर्जी खाता तैयार किया गया और फिर उसपर इंसुलिन फ्री करने का ट्वीट कर दिया गया। बाद में ऑरिजनल कंपनी की तरफ से माफीनामा जारी किया गया है। इतना ही नहीं, एलन मस्क की ही कार कंपनी टेस्ला के नाम से एक फर्जी खाते ने 8 डॉलर का भुगतान कर ब्लूटिक हासिल कर लिया और टेस्ला के सिक्योरिटी रिकॉर्ड का मजाक उड़ाने लगा। ऐसे में ट्विटर कंपनी की तरफ से एक आधिकारिक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है, कि 'फर्जी खातों से बचने के लिए हमने कुछ खातों में एक ऑफिसियल लेबल जोड़ा है।' वहीं, एलन मस्क ने भी ट्वीट करते हुआ कहा है कि, 'पैरोडी करने वाले सभी खातों में नाम के ही आगे पैरोडी लिखना होगा, अन्यथा अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।'

ट्विटर खरीदकर फंस गये मस्क?

ट्विटर खरीदकर फंस गये मस्क?

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क, जिन्होंने पिछले महीने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था, उन्हें अब कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्विटर को विज्ञापन देने वाले टॉप के विज्ञापनदाताओं ने कंपनी की कपटी और अभद्र भाषा से निपटने की क्षमता पर चिंता जताते हुए विज्ञापन देना बंद कर दिया है। इसके साथ ही एलन मस्क ने ट्वीटर खरीदने के बाद पहले तो भारी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया और फिर जब कर्मचारियों ने खुद ही ट्विटर छोड़ना शुरू कर दिया, तो फिर एलन मस्क ने कर्मचारियों को लिखे गये एक इमेल में ट्विटर के दिवालिया होने का डर जताया है। एलन मस्क जिस नेतृत्व टीम को लीड कर रहे हैं, उस टीम के भी कई अधिकारियों ने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+