एलन मस्क की डील को ट्विटर के शेयर होल्डर्स ने दी सहमति
वॉशिंगटन, 14 सितंबर। ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने मंगलवार को एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन डॉलर में कंपनी को खरीदने की डील को हरी झंडी दे दी है। शेयर होल्डर्स ने इस बात की स्वीकृति दी है कि एलन मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर को स्वीकार किया जाए। एक तरफ जहां एलन मस्क ने कंपनी के बिजनेस में समस्या के चलते इस डील से पीछे हट गए हैं तो दूसरी तरफ शेयर होल्डर्स चाहते हैं कि मस्क कंपनी को खरीदने की डील को पूरा करें। ट्विटर की ओर से जानकारी दी गई है कि शेयरहोल्डर्स ने मंगलवार को इस डील को अपनी स्वीकृति दी है। वर्चुअल मीटिंग के दौरान शेयरहोल्डर्स ने अपना वोट दिया, इस दौरान कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने छोटा सा संबोधन भी दिया।

महज कुछ मिनटों तक चली मीटिंग के बाद शेयर धारकों ने अपना वोट ऑनलाइन किया। गौर करने वाली बात है कि एनल मस्क इस डील से पीछे हट गए हैं। जिसके बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ मुकदमा किया था और इस डील को पूरा करने के लिए कहा था। इस मुकदमे का ट्रायल अक्टूबर माह से शुरू होगा। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर पर यूजर्स के आंकड़ों को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी ने उन्हें सही डेटा नहीं दिए हैं।
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और एलन मस्क के बीच मतभेद भी खुलकर सामने आए हैं। एलन मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट करके लिखा था कि मेरे ट्वीट को दबाया जा रहा है। मस्क ने ट्विटर के आधिकारिक हैंडल और पराग अग्रवाल को टैग करके इसे ठीक करने के लिए कहा था। बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर पर 105 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। मस्क ने आरोप लगाया कि उनके ट्वीट पर लाइक्स कम आ रहे हैं। मेरे कुछ ट्वीट पर सिर्फ 3-5 हजार लाईक ही आ रहे हैं। कृपया इसे ठीक किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications