Twitter की पहचान बदलेंगे एलन मस्क, अब 'नीली चिड़िया' की जगह ऐसा होगा नया Logo

पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से ही ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि एलन मस्क, ट्विटर का प्रसिद्ध लोगो बदल देंगे। एलन मस्क ने भी कई बार इसके संकेत दिए थे।

अब ट्विटर बॉस एलन मस्क ने खुद कह दिया कि वह ट्विटर लोगो यानी की ब्लू चिड़िया के लोगों को हटाने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क ने ट्वीट कर बताया कि वे ट्विटर के लोगो में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Twitter To Get New Logo Soon

मस्क ने ट्विटर पर लिखा कि वे जल्द ही ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी चिड़ियों को अलविदा कह देंगे। बता दें कि ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क एक के बाद एक नए बदलाव कर रहे हैं।

इससे पहले एलन मस्क ने एक और ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि वे X लोगो को ट्विटर के बर्ड लोगो से रिप्लेस किया जाएगा। एक ट्वीट में एलन मस्क ने कहा, "अगर आज रात एक अच्छा X लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।"

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने एक शॉर्ट वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें ट्विटर बर्ड फ्लैकचुएट लाइटिंग के साथ ट्विटर के बर्ड लोगो में कन्वर्ट हो रहा है।

बता दें कि एलन मस्क की कई कंपनियों का नाम X से शुरू होता है। X लोगो एलन मस्क की नई आर्टिफिशियल कंपनी xAI का भी है, जिसे उन्होंने कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है।

इसके अलावा मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन कंपनी का नाम भी SpaceX है। अब मस्क ट्विटर बर्ड लोगो को भी X से बदलने की तैयारी में हैं. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि लोगो ऐसा ही होगा लेकिन उसमें X होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+