ट्विटर ने बताया गिलगित-बालटिस्तान को भारत का हिस्सा! कश्मीर दिख रहा लोकेशन, पाकिस्तान में मची खलबली

एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक खाते को ब्लॉक कर दिया है। इतना ही नहीं गिलगित-बाल्टिस्तान के कुछ इलाकों को भारत के क्षेत्र में दिखा रहा है।

पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब पाकिस्तानी यूजर्स ट्विटर पर लोकेशन फीचर ओपन करते हैं तो एरिया से भेजे गए ट्वीट्स को भारत के जम्मू-कश्मीर से किए गए ट्वीट्स के रूप में दिखाता है।

Twitter block Gilgit-Baltistan location

यह मामला तब सामने आया जब गिलगित-बाल्टिस्तान में कई ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपने इलाके से गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को नहीं देख पा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है।

गिलगित-बाल्टिस्तान में जब यूजर्स ने सरकार से जुड़े अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश की तो एक मैसेज शो हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि कानूनी वजहों के चलते ये अकाउंट भारत में ब्लॉक है।

आपको बता दें कि इसी साल मार्च महीने में भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रोक लगा दी गई थी। भारत सरकार की कानूनी मांग पर ट्विटर ने ये एक्शन लिया था। इसके बाद भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया था।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने ऐसे किसी भी बदलाव से इनकार किया है। इतना ही नहीं, ऐसे दर्जनों मामले सामने आने के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावे को 'निराधार' बताया। अधिकारियों ने कहा, "पूरे गिलगित बाल्टिस्तान में इंटरनेट, मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई प्रतिबंध नहीं है।"

इस बीच गिलगित के रहीमाबाद इलाके के निवासी यासिर हुसैन ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि वे गिलगित-बाल्टिस्तान में हैं और ट्विटर पर पाकिस्तान सरकार के ट्वीट नहीं देख पा रहे हैं।

यासिर हुसैन ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि जब उन्होंने अपने ट्वीट में गिलगित-बाल्टिस्तान का लोकेशन जोड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पाया कि ऐप उन्हें भारत के जम्मू-कश्मीर में होने का लोकेशन दे रहा था।

यासिर हुसैन ने आगे कहा कि पाकिस्तान के अधिकारियों को इस मामले का गंभीर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि भारत ने ही गिलगित-बाल्टिस्तान का जियोटैगिंग को बदलने के लिए ट्विटर को प्रभावित किया होगा।

वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर करीम शाह निजारी ने ने कहा कि वह अपने ट्वीट में पाकिस्तान के लोकेशन को नहीं जोड़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें जो एकमात्र ऑप्शन मिल रहा है वो जम्मू-कश्मीर है। निजारी ने डॉन को बताया कि वह घिजेर जिले की यासीन घाटी में रहते हैं, लेकिन ट्विटर एल्गोरिदम उन्हें अपने फ़ीड पर भारत से ट्वीट दिखा रहा था।

गिलगित-बालटिस्तान के लोगों ने पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन से कहा कि एलन मस्क की ट्विटर ने गिलगित-बालिटिस्तान के स्टेट्स का अनादर किया है। उन्होंने इसे क्षेत्र की पहचान पर हमला बताया। वहीं, इस बीच गिलगित-बालटिस्तान की सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर ऐसे दावे करने वालों को फर्जी खबरें फैलाना बंद करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+