BBC Controversy: ट्विटर ने बीबीसी को सरकार के पैसों से चलने वाली मीडिया का दिया लेबल
BBC Controversy: ट्विटर ने बीबीसी से ट्विटर हैंडल को सरकार के पैसों से चलने वाली मीडिया का लेबल दिया। बीबीसी की ओर से इस बारे में बयान जारी करके इसका विरोध किया गया है।

BBC Controversy: ट्विटर ने बीबीसी मीडिया हाउस को सरकार के पैसों से चलने वाली संस्था का टैग दे दिय है। ट्विटर के इस कदम के बाद बीबीसी की फंडिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जिस तरह से ट्विटर की ओर से बीबीसी के ट्विटर हैंडल पर सरकारी पैसों से चलने वाली संस्था का टैग दिया गया है, उसपर कड़ा विरोध करते हुए ट्विटर की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि हम ट्विटर से इस मसले को जल्द से जल्द हल करने के लिए बात कर रहे हैं।
बीबीसी के ट्विटर हैंडल के नीचे लिखा है 'government funded media' यानि सरकार के पैसों से चलने वाली मीडिया। इस ट्विटर अकाउंट पर 2.2 मिलियन फॉलोवर हैं, जिसपर बीबीसी टेलीविजन कार्यक्रम, रेडियो शो, पॉडकास्ट, ब्रेकिंग न्यूज स्टोरी आदि की अपडेट को शेयर करता है।

ट्विटर का यह लेबल अब बीबीसी के ट्विटर हैंडल पर नजर आ रहा है। यह लेबल बीबीसी, पीबीसी, एनपीआर, और वॉयस ऑफ अमेरिका के ट्विटर हैंडल को भी दिया गया है। हालांकि कनाडा के सीबीसी और कतर के अल जजीरा के ट्विटर हैंडल पर यह लेबल नहीं नजर आ रहा है जोकि आधिकारिक तौर पर सरकारी पैसों से चलने वाली मीडिया हाउस हैं।
बता दें कि ट्विटर की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गवर्नमेंट फंडेड मीडिया का क्या मतलब है। सीएनएन को दिए एक बयान में बीबीसी ने कहा, हम ट्विटर पर इस मसले पर बात कर रहे हैं, इसे जल्द से जल्द सुलझाने को लेकर हम बात कर रहे हैं। बीबीसी हमेशा से स्वतंत्र था और रहेगा। हमे ब्रिटिश लोग लाइसेंस फीस के जरिए फंड देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications