Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Twitter के कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, कंपनी ने बंद किए सभी ऑफिस! अब क्या करेंगे अरबपति Elon Musk?

द वर्ज और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर के कर्मचारियों के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे तक एक गूगल फॉर्म दिया गया था जिसमें सवाल था कि क्या वे ट्विटर में बने रहना चाहते हैं।

एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर डील (Twitter) के बाद से कंपनी में कई बड़े फेरबदल हुए हैं। साथ ही इससे जुड़े कई विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब खबर आई है कि सैकड़ों ट्विटर कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक इसके बाद ट्विटर ने अपने सभी कार्यालय अस्थायी रूप से बंद कर दिए है। वहीं, कंपनी के नए मालिक मस्क के लिए यह परेशानी का विषय हो सकता है।

ट्विटर पर छाया संकट

ट्विटर पर छाया संकट

ट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में इस्तीफे की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों से कंपनी द्वारा पूछा गया था कि वे आगे काम करना चाहते है? खबर है कि कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद ट्विटर ने अपनी सारी ऑफिसों को बंद कर दिया है। द वर्ज और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर के कर्मचारियों के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे तक एक गूगल फॉर्म दिया गया था जिसमें सवाल था कि क्या वे ट्विटर में बने रहना चाहते हैं। इसपर गूगल फॉर्म पर कर्मचारियों को 'हां' चुनना था, लेकिन इसके बजाय, कर्मचारियों ने विदाई संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिए।

ट्विटर से कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

ट्विटर से कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

द वर्ज और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के कर्मचारियों को एक गूगल फॉर्म भेजा गया है और उसमें साफ तौर पर पूछा गया है कि क्या वे कंपनी के साथ आगे काम करना चाहते है या नहीं। इसके लिए उन्हें हा या ना में जवाब मांगा गया है। खबरों के मुताबिक एलन मस्क ने कर्मचारियों से कहा था कि, ट्विटर 2.0 में बने रहने के लिए, कंपनी को आगे ले जाने के लिए कर्मचारियों को पसीने बहाने होंगे और घंटों काम करना होगा। साथ ही उन्होंने कई शर्ते कर्मचारियों के समक्ष रखे थे।

कंपनी ने कहा था, रहे या चले जाएं

कंपनी ने कहा था, रहे या चले जाएं

दावा यह भी किया जा रहा है कि इसके लिए कर्मचारियों को गुरुवार को दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों ने भारी संख्या में इस्तीफा दिया है। यह भी दावा किया गया है कि कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वे चाहे तो ट्विटर की रोमांचक यात्रा के लिए साइन ऑन कर सकते हैं या नहीं तो कंपनी से अलग हो सकते हैं ।

ट्विटर दिवालिया होने की कगार पर, मस्क की आशंका

ट्विटर दिवालिया होने की कगार पर, मस्क की आशंका

इससे पहले ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दिवालिया होने की संभावना जताई थी। एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक कॉल पर बताया कि वह दिवालिएपन से इंकार नहीं कर सकते। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के दो सप्ताह बाद क्रेडिट विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर के फाइनेंस को एक अनिश्चित स्थिति में छोड़ दिया है।

ट्विटर छोड़कर जा रहे अधिकारी

ट्विटर छोड़कर जा रहे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक ट्विटर के दो अधिकारियों योएल रोथ और रॉबिन व्हीलर, जिन्होंने बुधवार को एलन मस्क के साथ एक ट्विटर स्पेस चैट को मॉडरेट किया, उनमें से एक व्यक्ति ने इस्तीफा दे दिया है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया कि 44 अरब डॉलर के ट्विटर डील के दो हफ्ते बाद, अरबपति एलन मस्क ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वह कंपनी के दिवालियापन होने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

एलन मस्क के आने के बाद ट्विटर में बदलाव

एलन मस्क के आने के बाद ट्विटर में बदलाव

इससे पहले ट्विटर की मुख्य सुरक्षा अधिकारी ली किसनर ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन कीरन और मुख्य अनुपालन अधिकारी मैरिएन फोगार्टी ने भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं, एलन मस्क ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर आगे कर्मचारियों से कहा कि, ट्विटर को आगामी वित्तीय वर्ष में अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने इससे पहले दावा किया था कि, उनके कार्यभार संभालने के बाद विज्ञापनदाताओं के हटने के कारण कंपनी को प्रतिदिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है।

घाटे में कंपनी

घाटे में कंपनी

ट्विटर को हो रहे घाटे को देखते हुए एलन मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में रहकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा वर्क फ्रॉम होम जॉब की अनुमति किसी भी कर्मचारी को नहीं है। इसी बीच, नियामक संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने कहा कि वह गहरी चिंता के साथ ट्विटर के घटनाक्रम को देख रहा है।

कानून से कोई भी ऊपर नहीं,एफटीसी ने कहा

कानून से कोई भी ऊपर नहीं,एफटीसी ने कहा

एफटीसी ने कहा कि एलन मस्क कानून से ऊपर नहीं हैं और कंपनियों को हमारी गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए। हमारा संशोधित आदेश हमें अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नए उपकरण देता है और हम उनका उपयोग करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, कंपनी में हो रहे इस्तीफे ने संभावित रूप से ट्विटर को नियामक आदेशों के उल्लंघन के जोखिम में डाल दिया है। अप्रैल में ट्विटर की बोली लगाने के बाद से ही एलन मस्‍क के संपत्ति में 70 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+