ट्विटर हुआ डाउन, लोगों को आ रहे मैसेज- You are over daily limit
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लोगों को कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोगों को ट्वीट भेजने, मैसेज भेजने और नए अकाउंट को फॉलो करने में दिक्कत आ रही है।

Recommended Video
Twitter Down: सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लोगों को बुधवार की रात काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने इसको लेकर शिकायत की है। लोगों ने शिकायत में कहा कि वह ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं, लोगों को मैसेज नहीं भेज पा रहे है, नए अकाउंट को फॉलो नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को नए ट्वीट पोस्ट करने में पॉप अप नोटिस आ रहा है कि आपकी डेली लिमिट पूरी हो गई है। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने शिकायत में कहा कि उन्हें पॉप-अप में नोटिस लिखकर आ रहा है कि हम माफी चाहते हैं कि हम आपका ट्वीट भेजने में असमर्थ हैं। ट्विटर यूजर दूसरे अकाउंट को फॉलो करने में भी दिक्कत का सामना कर रहे हैं, उन्हें पॉप-अप लिखकर आ रहा है, आप अपनी सीमा तक पहुंच चुके हैं, आप अन्य अकाउंट को फिलहाल फॉलो नहीं कर सकते हैं।
कुछ यूजर्स ने शिकायत की कि वह ट्विटर ट्वीट शेड्यूल फंक्शन के जरिए ही ट्वीट शेयर कर पा रहे हैं। ट्विटर आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर ने बताया कि 9000 से ज्यादा समस्या ट्विटर पर लोगों को गुरुवार सुबह 5 बजे तक झेलनी पड़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार आधे घंटे के बाद लोगों की समस्या कम होने लगी थी, कुछ यूजर्स फिर से ट्वीट करने लगे थे। जबसे ट्विटर की कमान एनल मस्क ने संभाली है इसमे कई तकनीकी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। गौर करने वाली बात है कि मस्क ने ट्विटर के तकरीबन आधे कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। इससे पहले यूजर्स ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन टूल को लेकर भी दिक्कत की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications