जुड़वा बहनों से शादी करेंगे जुड़वा भाई, लोगों ने पूछा- रात में कैसे पहचानोगे
नई दिल्ली। अमेरिका के ओहियो में दो जुड़वा भाइयों ने ना सिर्फ बीते 2 फरवरी को दो जुड़वा बहनों से प्यार का इजहार किया बल्कि अब वे एक साथ शादी करने का भी योजना बना रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल अगस्त में ओहियो में होने वाले सालाना ट्विनबर्ग कार्यक्रम में जुड़ावा भाई जोश और जर्मी की मुलाकात जुड़वा बहनों, ब्रिटनी और ब्रायना से हुई थी। बता दें कि ट्विनबर्ग कार्यक्रम जुड़वां लोगों को सबसे बड़ा सालाना कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में हर साल हजारों की संख्या में जुड़वां भाई और बहन शामिल होते हैं।

सबसे पहले बहनों ने जुड़वा भाइयों को देखा
जोश सेलर्स ने एक न्यूज चैनल को बताया कि हमें अदांजा नहीं था कि इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारे लिए इतना खूबसूरत होगा। वहीं ब्रिटनी डीन ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि इन दोनों को हम बहनों ने सबसे पहले देखा था। ब्रिटनी ने कहा, 'हम बेंच पर बैठे हुए थे तभी हमने इन दो हैंडसम लड़कों को देखा था जो कि हमारी ही उम्र के थे। वे उस वक्त जिम की तरफ जा रहे थे।'

मेरी बहन ने एक्साइटेड हो मेरी कलाई पकड़ ली
ब्रिटनी की बहन ब्रायना डीन ने बताया कि इन दोनों लड़कों को देखकर मेरी बहन ने मेरी कलाई पकड़ ली। ऐसा वो अक्सर उस वक्त करती है जब ज्यादा जोश में आती है। ब्रायना ने कहा कि मैंने भी जब इन्हें देखा तो ये मुझे पहली ही नजर में पंसद आ गए। ब्रायना ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने से पहले इन दोनों भाइयों ने हमारी तरफ देखा और हमने एक दूरे को स्माइल दी और इसके बाद हम एक दूसरे बात करने लगे।

जब दोनों भाइयों ने घुटने के बल बैठ किया प्रपोज
वहीं सेलर्स भाइयों ने बताया कि इन दोनों बहनों के साथ कुछ वक्त गुजारने के बाद ही हमें लग गया था कि हम जरूर एक दूसरे को प्रपोज करेंगे। जर्मी सेलर्स ने कहा कि हम बचपन से एक दूसरे से कहा करते थे कि हम जुड़वा बहनों से शादी करेंगे। हालांकि डीन बहनों को उम्मीद नहीं थी कि दोनों भाई एक साथ घूटने पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करेंगे। ब्रायना डीन ने बताया कि ये हम दोनों बहनों के लिए एक स्पेशल पल था। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी।

एक दूसरे को कैसे पहचानोगे?
जोश सेलर्स ने बताया कि हम दोनों भाइयों के रिलेशनशिप के सामने आने के बाद हमें हर जगह से बधाई संदेश दे रहे हैं। जोश ने बताया कि हालांकि इन बधाई संदेशों के साथ कुछ मजाकिया सवाल जैसे- क्या आप इन दोनों बहनों को देख कर कंफ्यूज नहीं होओगे या फिर रात में कैसे एक दूसरे को पहचानोगे आदि भी पूछे जा रहे हैं। हालांकि हम दोनों भाई इस रिश्ते से काफी खुश हैं और हमारा प्लान है कि हम इस साल अगस्त में उसी ट्विनबर्ग कार्यक्रम में शादी करे जहां हमारी पहली बार मुलाकात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications