नेपाल में यूपी के 12 लोग गिरफ्तार, कर रहे थे ये गोरखधंधा

नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में अवैध व्यवसाय और धोखाधड़ी के मामले में 12 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवैध नेटवर्किंग (Illegal Networking Business) का धंधा चलाने और नेपाल में कई लोगों को ठगने के आरोप में 12 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी 12 आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं जिन्हें शुक्रवार को काठमांडू के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

Twelve Indians arrested for running an illegal networking business in nepal

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काठमांडू के होटल में उस वक्त लगभग 300 नेपालियों के लिए अवैध नेटवर्किंग का बिजनेस चलाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। दरअसल, इस नेटवर्किंग कारोबार के तहत पैसा बिना किसी वैध चैनल के विदेशों में भेजा जाता था जिसपर नेपाल राष्ट्र बैंक ने प्रतिबंध लगा रखा है।

मेट्रोपॉलिटन क्राइम रेंज ने सभी आरोपियो को हिरासत में ले लिया है। मेट्रोपॉलिटन क्राइम रेंज के डीएसपी होविन्द्र बोगाती के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि इस अवैध नेटवर्किंग के धंधे के मास्टरमाइंड 43 साल के राशिद नसीन के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों से 1250 यूएस डॉलर का निवेश करने को कह रहे थे और इसके बदले वे आकर्षक रिटर्न का वादा कर रहे थे।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों ने झूठ बोला था कि वे हीरे और अन्य ज्वैलरी से जुड़े कारोबार चला रहे हैं। गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों ने शाइन ग्रुप इंटरनेशनल नाम से नेपाल में एक नॉन-रजिस्टर्ड विपणन कंपनी भी खोली थी। अधिकारी के हवाले से बताया गया कि इन लोगों ने पहले ही कंपनी के नाम पर कई नेपालियों को ठगा है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की हर कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+