टैंक, घर या फिर कछुआ! एक झटके में होगा दुश्मन का किला ध्वस्त, कैसा है हाईटेक House Shed?
दुनिया में सैन्य तकनीकी में लगातार नए प्रयोग देखे जा रहे हैं। यूएवी यानी ड्रोन अटैक से सैनिकों की सुरक्षा के साथ उन्हें युद्ध क्षेत्र में लड़न के लिए कैसे खड़ा किया जाए इसके लिए एक खास तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। रूस ने ऐसी ही एक खास तकनीकी का इस्तेमाल किया है, जो किसी भी परिस्थिति में दुश्म देश की सेना का मुकाबला करने के लिए तैयार है। लेकि एक बार इसे कोई देखकर अंदाज भी नहीं लगा सकता कि ये कोई हथियार है, जिसे युद्ध क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाना है।
यूक्रेन ने पिछले सप्ताह तीन ऐसे घर की संरचना वाले वाहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। जिसमें आग के गोले निकल रहे थे। ये तस्वीर डोनेत्सक के एक गांव क्रास्नोहोरिव्का के पश्चिम में देखा गया। हालांकि जहां से गोले निकल रहे थे, वहां एक घर से संरचना दिख रही थी।

दरअसल, ये घर नहीं एक युद्धक टैंक है, जिसे रूस ने टर्टल टैंक नाम दिया गया है। वाहन को माइन प्लो के साथ लगाया गया है, जिससे पता चलता है कि इसका उपयोग मशीनीकृत हमले के दौरान यूक्रेनी किलेबंदी को तोड़ने के लिए एक घुसपैठिए के रूप में किया जा रहा है।
कैसा है कछुआ टैक?
एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस का ये टैंक सामरिक क्षेत्र के लिए बेहद अहम है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट में लिखा गया कि टैंक के सामने वाले हिस्से को ड्रोन हमले के लिए खुला रखा गया है। जबकि पीछे के हिस्से को एंट्री के लिए व्यवस्थित किया गया है। टैंक पर इस तरह के स्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं कि अगर इस पर ड्रोन हमला किया गया तो टैंक का कुछ ना बिगड़े।
टैंक में आठ एंटेना वाला एक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैमर लगा है, जो 360-डिग्री कवरेज प्रदान करता है। जैमर का उपयोग टैंक को निशाना बनाने का प्रयास करने वाले पायलटों और उनके ड्रोन संपर्क को तोड़ने के लिए किया जाता है। यह तकनीक तात्कालिक हथियारों से लैस प्रथम-व्यक्ति-दृश्य (एफपीवी) ड्रोन के लिए विशेष रूप से समस्याग्रस्त है क्योंकि ऑपरेटर हथियार को अपने लक्ष्य तक ले जाने के लिए कैमरा फीड पर भरोसा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications