तुर्कमेनिस्तान की राजधानी में अब सिर्फ सफेद कार चलाने के आदेश, राष्ट्रपति ने दिया विचित्र कारण

अश्गाबत। मध्य एशिया का तुर्कमेनिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जो बहुत कम खबरों में रहता है, लेकिन इस बार बड़ी ही विचित्र खबर सामने आई है। तुर्कमेनिस्तान ने राजधानी अश्गाबत में आने वाली सफेद रंग की कारों को छोड़कर बाकि सभी रंग की कारों को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। यानि, अश्गाबत में लोग सफेद कार के अलावा अन्य किसी रंग की कार लेकर ना ता एंट्री कर सकते हैं और ना ही राजधानी में ड्राइव कर सकते हैं। इससे पहले तुर्कमेनिस्तान ने पिछले सप्ताह पूरे मुल्क में काले रंग की कार को बैन कर दिया था।

अंधविश्वासी राष्ट्रपति

अंधविश्वासी राष्ट्रपति

हालांकि, सरकार ने यह निर्णय क्यों लिया है, इसको लेकर ठोस वजह नहीं बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्क राष्ट्रपति गुरबांगुली बरदीमुहामेदोव को सफेद रंग बहुत पसंद है और वे इस रंग को लकी भी मानते हैं। राष्ट्रपति गुरबांगुली अंधविश्वास में काफी विश्वास करते हैं। बता दें कि 2015 में सरकार ने काले रंग की कार खरीदने के लिए मना किया था और कहा था कि सफेद रंग की कार लकी साबित हो सकती है।

लोगों की कारें जब्त

लोगों की कारें जब्त

ऑनलाइन पब्लिकेशन में कहा गया है कि जब लोग सुबह उठे और उन्होंने देखा, तो उनकी कारें घर के आगे से गायब थी। बाद में लोगों को पता चला कि सरकारी अधिकारियों ने उनकी कारें जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक कार मालिक अपनी कार को सफेद रंग करवाने को लेकर डॉक्यूमेंट पर साइन नहीं करेंगे कि तब तक उनके वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा।

ऑटो शॉप वाले वसूल रहे हैं दोगुना पैसा

ऑटो शॉप वाले वसूल रहे हैं दोगुना पैसा

अश्गाबत में एक ब्लैक कार ऑनर बताया कि इस आदेश के बाद ऑटो शॉप सफेद रंग करने के लिए 1000 डॉलर वसूल कर रहे हैं, इससे पहले इनकी कीमत 500 डॉलर थी। इस आदेश को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बता दें कि अश्गाबत को 'सिटी ऑफ व्हाइट मार्बल' के नाम से भी जाना जाता है, जिसे राष्ट्रपति गुरबांगुली ने सभी सरकारी इमारतों समेत सभी चीजों सफेद रंग में रंगा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+